योगी सरकार के मंत्रीमंडल में हो सकता है बडा फेरबदल:कई दिग्गजों की हो सकती है छुट्टी

लखनऊ- योगी सरकार 2019 को ध्यान में रखते हुए यह बडा कदम उठाने जा रही है।जिसके चलते योगी सरकार के मंत्री मंडल में बड़ी फेरबदल होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।

सूत्रों के अनुसार उत्तरप्रदेश में योगी सरकार के मंत्रिमंडल में हो सकता है बड़ा बदलाव।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में चल रही बड़ी बैठक।इस बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्रनाथ पाण्डेय सहित मंत्रिमंडल के लगभग सभी मंत्री भी मौजूद है।

सूत्रों की मानें तो मंत्री मण्डल में हो बडा बदलाव हो सकता है ।प्रदेश के लगभग 15 से 20 मन्त्रियों के बड़े फेरबदल की संभावना जताई जा रही है। यह फेरबदल 2019 के लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है। इस फेरबदल में कई दिग्गजों की छुट्टी हो सकती है ऐसे भी राजनैतिक गलियारों में कयास लगायें जा रहें है।

– लखनऊ से सुनील चौधरी की खास रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।