अखिलेश का विधान परिषद के सदस्य के रूप में आज आखिरी दिन

लखनऊ- उत्तर प्रदेश विधान परिषद में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का शनिवार को कार्यकाल आखिरी दिन होगा अखिलेश यादव ने साल 2000 में कन्नौज से अपना राजनीतिक सफर शुरू किया था.18 साल में पहली बार ऐसा होगा जब वह किसी भी सदन के सदस्य नहीं होंगे उत्तर प्रदेश की विधान परिषद में 5 मई को पूर्व मुख्यमंत्री का कार्यकाल खत्म हो रहा है अब वह एक राजनीतिक पार्टी के अध्यक्ष एव पार्टी कार्यकर्ता रह जाएंगे। अखिलेश यादव ने पहले ही ऐलान कर दिया है कि 2019 में वह कन्नौज से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे यानी अगले 1 साल तक अखिलेश किसी भी सदन के सदस्य नहीं रहेंगे 2019 में वह पत्नी डिंपल की सीट से चुनाव लड़ेंगे जानकारी के लिए बता दें कि अखिलेश के अलावा विधान परिषद के 11 अन्य सदस्यों का कार्यकाल शनिवार को खत्म हो रहा है इनमें अखिलेश यादव के करीबी राजेंद्र चौधरी, बसपा के सुनील कुमार चित्तौड़, एसपी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश चंद्र उत्तम, मधु गुप्ता, उमर अली खान, चौधरी मुस्ताक, राम सकल गुर्जर, डॉ. विजय प्रताप, डॉ. विजय यादव, डॉ. महेंद्र कुमार सिंह और मोहसिन रजा शामिल हैं।

-देवेन्द्र प्रताप सिंह कुशवाहा के साथ अनुज मौर्य की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।