हरियाणा के राजनीतिक इतिहास में पहली वर्चुअल रैली:भाजपा की इस रैली से ऑनलाइन जुड़ेंगे एक लाख लोग

*मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल की वर्षगांठ पर होगी रैली

चंडीगढ़- कोरोना के संक्रमण ने पुरी दुनिया के को घरो में कैद करने के साथ – साथ आम आदमी से लेकर खास आदमी तक की जीवन शैली को बदल कर रख दिया है, ऐसे में राजनीतिक पार्टीयां भी इससे अछूती नहीं है और भारतीय जनता पार्टी तो अपने अभियानों के जरिए आम जनता के बीच रहने वाली पार्टी है। ऐसे समय में भारतीय जनता पार्टी ने लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा एक साल में किए कार्यों को जनता तक पंहुचाने के लिए वर्चुअल रैली करने का निर्णय लिया है।

भारतीय जनता पार्टी की 14 जून को पंचकूला से संचालित होने वाली वर्चुअल रैली प्रदेश के इतिहास की पहली वर्चुअल रैली है, ऑनलाइन रैली को केन्द्रीय मंत्री श्री नरेंद्र तोमर राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी श्री अनिल जैन, प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री सुभाष बराला संबोधित करेंगे। रैली में प्रदेश के 11 जिलों के कार्यकर्ता और लोग जुड़ेंगे। करनाल, पानीपत, यमुनानगर, कैथल, पंचकूला, अम्बाला, कुरुक्षेत्र, सिरसा, हिसार, जींद और फतेहाबाद के लोग रैली में ऑनलाइन जुड़ेंगे।

भाजपा हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने बताया कि इस वर्चुअल रैली में 1 लाख से अधिक लोग वर्चुअल ऑनलाइन , सोशल मीडिया, टीवी माध्यम से जुड़ेंगे। इस रैली का 14 जून को 11 बजे पंचकूला से आयोजन होगा
यह वर्चुअल रैली साक्षात रैली के स्वरूप जैसी होगी। बस इसमें लोग ऑनलाइन और सोशल माध्यम से जुड़ेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।