पंचतत्व में विलीन हुए भाजपा नेता उपेंद्र शुक्ल:ज्येष्ठ पुत्र ने दी मुखाग्नि

गोरखपुर। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र दत्त शुक्ल के पार्थिव शरीर का सोमवार को बड़हलगंज के मुक्तिपथ पर सरयू नदी के किनारे अंतिम संस्कार कर दिया गया। दोपहर 12.30 बजे हुए अंत्येष्टि कार्यक्रम में ज्येष्ठ पुत्र अरविंद शुक्ल ने उन्हें मुखाग्नि दी। प्रदेश सरकार के प्रतिनिधि के तौर पर न्याय एवं ग्रामीण अभियंत्रण सेवा मंत्री ब्रजेश पाठक ने भाजपा के झंडे में लिपटे उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र के साथ श्रद्धा-सुमन अर्पित किया।

भाजपा के झंडे से ढका पार्थिव शरीर

इससे पहले स्व. उपेंद्र शुक्ल के गांव पहुंचकर मंत्री ब्रजेश पाठक, नगर विधायक डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, सांसद कमलेश पासवान, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी बृजेश राम त्रिपाठी, अष्टभुजा शुक्ला आदि नेताओं पार्थिव शरीर को पार्टी के झंडे से ढकने का औपचारिक कार्य संपन्न किया।

भाजपा में उपेंद्र शुक्‍ल की कमी नहीं होगी पूरी

क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने शोक प्रकट करते हुए कहा कि उपेंद्र शुक्ल पार्टी के कर्मठ सिपाही थे। उनके निधन से रिक्त हुए स्थान की पूर्ति नहीं की जा सकेगी। क्षेत्रीय महामंत्री सहजानंद राय, देवेंद्र यादव, कोषाध्यक्ष पुष्पदंत जैन, क्षेत्रीय मंत्री विश्वजीताशु सिंह आशू व प्रदीप शुक्ला ने कहा कि उपेंद्र अपनी गगनभेदी बुलंद आवाज के लिए मशहूर थे। वह आवाज भले ही सदा के लिए शांत हो गई लेकिन उसकी गूंज का एहसास हमेशा होता रहेगा।
दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

बांसगांव सांसद कमलेश पासवान, खलीलाबाद सांसद प्रवीण निषाद, कुशीनगर सांसद विजय दुबे, राज्यसभा सदस्य सकलदीप राजभर, प्रदेश मंत्री कामेश्वर सिंह, प्रदेश कार्य समिति सदस्य रमेश सिंह, विधायक विपिन सिंह, शीतल पांडेय, बजरंग बहादुर सिंह, संत प्रसाद, महेंद्र पाल सिंह, विजय राजभर, पूर्व मंत्री राजेश त्रिपाठी, एमएलसी विनोद पांडेय, विभ्राट चन्द कौशिक, महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सत्येंद्र सिन्हा, पूर्व महानगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव, क्षेत्रीय सह मीडिया प्रभारी राहुल तिवारी, महानगर उपाध्यक्ष बृजेश मणि मिश्र, भाजयुमो क्षेत्रीय अध्यक्ष रणजीत राय बड़े, माया शंकर शुक्ल, दिनेश चंद्र त्रिपाठी, अखिलदेव त्रिपाठी, ऋषि त्रिपाठी, हियुवा के रणंजय सिंह जुगनू, ऋषि मोहन वर्मा, छात्र नेता नीरज शाही, देवेश श्रीवास्तव, एडवोकेट जितेंद्र धर दुबे आदि ने भी उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।