होली व शब-ए-बरात पर गड़बड़ी करने वालो की नही होगी खैर-डीएम

बरेली। होली व शब-ए-बरात समेत विभिन्न त्योहारों को लेकर जिले मे धारा 144 लागू कर दी गई है। प्रशासन ने साफ किया है कि त्योहारों पर गड़बड़ी करने वाले अराजकतत्वों से सख्ती से निपटा जाएगा। कलेक्ट्रेट सभागार में होली पर्व की शान्ति व्यवस्था एवं सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने के लिए बैठक की। जिलाधिकारी शिवाकान्त द्विवेदी ने कहा कि होली एवं शब ए बरात पर्व साथ साथ पड़ रहे है। ऐसे मे सभी लोगों का दायित्व है कि शांति व्यवस्था एवं सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखना अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि दोनों त्यौहारों को परंपरागत रूप से मनाएं। होली के पश्चात निकलने वाले जुलूसों पर विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने पुलिस विभाग को निर्देश दिए कि होली पर्व के जुलूस जिन रास्तों से पहले से निकलते आए है। उसी मार्ग से निकाले जाएं। उन्होंने कहा कि होली पूजन तथा होलिका दहन पर भी विशेष नजर रखी जाए। उन्होंने कहा कि होली तथा शब ए बारात के पर्व पर किसी प्रकार का उत्साह उल्लास किसी उद्दंडता में परिवर्तित न होने पाए। सभी को सतर्क रहने की जरूरत है। डीएम ने सभी क्षेत्र के आयोजकों व संभ्रांत नागरिकों से कहा कि फेसबुक, टि्वटर आदि सोशल मीडिया पर कुछ लोग ऐसे होते हैं जो ऐसे अवसरों पर अफवाह फैलाते है। अफवाह पर न जाएं, यदि कोई अफवाह हो तो उसके बारे मे सूचित करें। होली पर्व पर अपने-अपने सीयूजी मोबाइल नंबर अवश्य ऑन रखें। साफ सफाई पर विशेष ध्यान देते हुए कूड़े को समय से उठवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने जिला आबकारी अधिकारी को निर्देश दिए की कच्ची शराब की जहां-जहां से शिकायत आती है, उसको अवश्य देख ले। अवैध शराब न बनना चाहिए। उन्होंने विद्युत विभाग को निर्देश दिए कि बिजली व डिश के तार तथा पोल झुके नहीं होने चाहिए उनको दुरुस्त करा ले। जिलाधिकारी शिवाकान्त द्विवेदी ने पानी व विद्युत तथा सड़कों को गड्ढा मुक्त आदि की व्यवस्था कराना सुनिश्चित की जाए। जहां जहां पर स्ट्रीट लाईट खराब हो गई है या लगी नही है। वहां स्ट्रीट लाइटों को लगवाना सुनिश्चित किया जाए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रोहित सिंह सजवाण ने समस्त क्षेत्राधिकारियों तथा थानाध्यक्षों को निर्देश दिए कि होली तथा शब ए बरात के अवसर पर पुलिस व्यवस्था चुस्त दुरुस्त सुनिश्चित की जाए। बैठक मे अपर जिलाधिकारी नगर डा. आरडी पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी प्रशासन वीके सिंह, पुलिस अधीक्षक नगर व ग्रामीण, पुलिस अधीक्षक क्राइम, नगर मजिस्ट्रेट, सभी उपजिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी एवं थानाध्यक्ष सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *