हिंदू युवा वाहिनी, सामाजिक संगठनों व रंग कर्मियों ने आतिशबाजी कर जताई खुशी, बाटी मिठाई

बरेली। प्रदेश की कमान एक बार फिर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथ मे आ गई है। योगी सरकार की दूसरी पारी मे बरेली जिले से दो विधायकों को मंत्री बनाए जाने पर हिंदू युवा वाहिनी, सामाजिक संगठनों, रंगकर्मियों और संस्थाओं ने खुशी जताई है। शहर में कई संगठनों ने जश्न मना कर एक दूसरे का मुंह मीठा किया। हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने पटेल चौक पर योगी आदित्यनाथ के दोबारा मुख्यमंत्री बनने पर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और मिष्ठान बांटी। इस मौके पर जिला प्रभारी अनिल वर्मा, अजय मौर्य, जितेंद्र शर्मा, नवीन कक्कड़, कमल राणा, शोभित सक्सेना, जयशंकर शर्मा, चंदन सोनकर, पुष्पेंद्र सोनकर, नीरज राजपूत, विनोद शर्मा, नीरज राजपूत, विशाल राजपूत, प्रदीप चौधरी आदि उपस्थित रहे। इसके अलावा रंगकर्मियों की संस्था ऑल इंडिया कल्चरल एसोसिएशन के अध्यक्ष जेसी पालीवाल की अध्यक्षता मे रंगकर्मियों ने कैबिनेट मंत्री धर्मपाल और राज्यमंत्री डॉ. अरुण कुमार को बधाई दी। इस मौके पर देवेंद्र रावत, पवन कालरा, मोहम्मद नबी, सुनील धवन, राजीव शर्मा टीटू, हरजीत कौर, दिनेश पालीवाल, हसीन, मेराज, रवि सक्सेना आदि उपस्थित रहे। मानव सेवा क्लब ने डॉ. अरुण कुमार को राज्यमंत्री और धर्मपाल को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर बधाई दी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *