हाईस्कूल परीक्षा मे प्रियांशु बने तहसील टाॅपर और सौम्या ने पाया दूसरा स्थान

मीरगंज, फतेहगंज पश्चिमी। संत मंगलपुरी इंटर कालेज मीरगंज मे शनिवार को पर्व का माहौल रहा। प्रधानाचार्य सोनू गुप्ता के निर्देशन में हाई स्कूल के छात्र प्रियांशु ने 92.83 प्रतिशत अंक प्राप्तकर मीरगंज तहसील मे टॉप किया और बरेली जिले के टॉप 10 मेधावी स्टूडेंट्स मे अपनी जगह बनाई। वही यूनिक मॉडल इंटर कॉलेज की ब्रिलियंट छात्रा अफसर बिटिया सौम्या सिंह पुत्री जितेंद्र सिंह निवासी मोहल्ला साहूकारा 92.16 प्रतिशत अंक प्राप्त करके कालेज तो टाॅप किया ही। इसके साथ ही पूरी मीरगंज तहसील मे भी दूसरे स्थान पर रहने का गौरव प्राप्त किया। जिले की टाॅप टेन सूची में भी सौम्या ने जगह बनाई है। विद्यालय प्रबंधक रमन जायसवाल और पूरा कालेज परिवार सौम्या की इस शानदार कामयाबी पर गद्गद है। काॅलेज प्रबंधक जायसवाल, प्रिंसिपल जसवीर सिंह राठौर और सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सौम्या और उनके माता-पिता को अनंत शुभकामनाएं और बधाइयां दी है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *