Breaking News

हाइटेक प्रणाली के लोगों की देर रात में टवीटर से ब्लू टिक हुआ गायब

बाड़मेर/राजस्थान- आजकल रेडिमेड युग में हाइटेक प्रणाली के साधनों से लैस लोगों द्वारा अपने प्रचार -प्रसार और प्रसिद्धि दिखाने के लिए ट्विटर रूपी चिड़िया पर दिखाई देने वाले ब्लू टिक ने देर रात में उनकी शख्शियत का साथ छोड़ दिया कारण ट्विटर मालिक द्वारा मासिक भुगतान नही करने वाले मुफ्तखोरो को ब्लू टिक नहीं मिलेगा और जो भुगतान करेंगे उन्हें ब्लू टिक मिलने पर कोई परेशानी नहीं होगी l

दरअसल, ट्विटर ने पेड ब्लू टिक सर्विस शुरू की है शुरुआती दौर में यह अमेरिका, यूके, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में लॉन्च किया गया था । इसके बाद भारत में भी इसकी शुरुआत की गई. इसके तहत जो लोग इस सर्विस के लिए भुगतान करेंगे, वे ही अपने ट्विटर अकाउंट्स पर ब्लू टिक ले सकेंगे।

ट्विटर ने अब कई अकाउंट्स से ब्लू टिक हटा दिए हैं, ऐसे अकाउंट्स से ब्लू टिक हटाए गए हैं जिन पर पहले काफी सालों से ब्लू टिक था लेकिन नए नियमों के तहत वो इसके लिए भुगतान नहीं कर रहे हैं उन्हें अब ब्लू टिक पाने के लिए ट्विटर को मासिक भुगतान करना होगा। भारत समेत दुनिया के तमाम देशों के नेताओं, अभिनेताओं, पत्रकारों, गायक और सेलिब्रिटीज के अनपेड अकाउंट्स से ब्लू टिक हटने लगे हैं‌।

एक सप्ताह पहले ही ट्विटर के मालिक एलन मस्क ने ब्लू टिक हटाने की घोषणा की थी। माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने लीगेसी वेरिफाइड अकाउंट यानी अनपेड अकाउंट्स से ब्लू टिक हटा दिए हैं‌। गुरुवार रात जैसे ही घड़ी पर बजे, वैसे ही लीगेसी वेर‍िफाइड अकाउंट्स पर धडा़धड़ ब्लू टिक हट गए। मस्क ने 12 अप्रैल को कहा था कि 20 अप्रैल से ब्लू टिक हटने लगेंगे l उन्होंने कहा था कि अगर लोगों को ब्लू टिक लेना है, तो उन्हें ‘ट्विटर ब्लू’ का पेड सब्सक्रिप्शन लेना पड़ेगा. यानी मासिक शुल्क देने पर ही उपभोक्ताओं का ब्लू टिक जारी रहेगा l

गुरुवार को लीगेसी वेरिफाइड अकाउंट यानी अनपेड अकाउंट्स से ब्लू टिक हटाते ही भारत में कई शख्सियतों जैसे नेताओं, अभिनेताओं और दूसरे आमजनता में अपने ब्लू टिक पर गर्व करने वाले सेलिब्रिटीज के ब्लू टिक सुबह आखें खुलने से पहले ही हट गए और उनके लिए लाल बत्ती की तरह अन्य ट्विटर धारको से अलग दिखाई देने वाले ब्लू टिक ने अलविदा कह चिड़िया ने उनके ख्वाब तोड़ दिया ।

– राजस्थान से राजूचारण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *