स्वामी विवेकानंद हाइस्कूल के छात्र छात्राओं का विदाई समारोह हुआ संपन्न

नागल/ सहारनपुर – स्वामी विवेकानंद हाइस्कूल के छात्र छात्राओं द्वारा विदाई समारोह आयोजित किया गया जिसमें उन्होंने मनोहारी सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर मन मोह लिया।
समारोह का शुभारंभ एस बी आई के पूर्व प्रबंधक सुभाष चंद्र काम्बोज , पत्रकार मनसब अली परवेज़, प्रधानाचार्य देवेंद्र धवलहार व अनिल शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि सुभाषचंद्र काम्बोज ने कहा कि सभी बच्चे मन लगाकर अपनी पढाई करे, जीवन में आगे बढे, अपने उज्जवल भविष्य को ध्यान में रखकर तैयार करे, उन्होंने कहा कि अपने माता पिता के साथ साथ अपने अध्यापकों का सम्मान करें। उन्होंने इस अवसर पर घोषणा की कि हाईस्कूल में सर्वाधिक अंक लाने वाले तीन छात्र छात्राओं को पारितोषिक देकर सम्मानित किया जायेगा।
पत्रकार मनसब अली परवेज़ ने कहा शिक्षक व शिष्य के बीच अटूट रिश्ता होता है, सच्चा शिक्षक वही होता है जो अपने शिष्य की भावनाओं को समझे और सही मार्गदर्शन करे, शिष्य को भी चाहिए कि वह अपने गुरूजनों के साथ साथ अपने माता पिता व बुजुर्गों का सम्मान करे।
प्रबंधक देवपाल धवलहार ने कहा कि विद्यार्थी, अध्यापकों के कार्य विषयों, विचारों का, लक्ष्य प्रयासों का प्रतिबिम्ब होते हैं। उनके मन मस्तिष्क में हम जो संस्कार देगे वे उनका जीवन भर अनुसरण करते हैं इसलिए शिक्षक ईमानदारी से अपने कर्तव्य का निर्वहन करे ।
प्रधानाचार्य देवेंद्र धवलहार ने कहा कि परिश्रम कभी व्यर्थ नही जाता है. किसी भी स्थिति में कभी भी आत्मसमर्पण मत करना और खुद में विश्वास रखना, उन्होंने स्वामी विवेकानंद के द्वारा कहे गए शब्दों को रखते हुए बच्चों से कहा कि एक विचार लो और उस विचार को अपने जीवन का सार बना लो- उसी को सोचो और उसी के स्वप्न देखो। उस विचार से अपने मस्तिष्क, पेशियों, कोशिकाओं, शरीर के हरेक भाग को उससे भरने दो और दूसरे अन्य विचारों को अकेला छोड़ दो। यही सफलता का रास्ता है। इसके अलावा उषा कांबोज, अनिल शर्मा, रविन्द्र धवलहार आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये।
इस अवसर पर मिस्बाह, पूजा, अभिषेक, खुश्बू, मंयक, विनीत, तन्नु, पारस, , मन्तशाह, सलोनी, मधु, सायमा,मिनाक्षी, रिया, गौरी, कनिका आदि छात्र छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्य रूप से सोनू रमन, रीता त्यागी, मीनू, प्रवेश, संदीप कुमार, दीपांशी, सन्नी, पकंज , सुरेन्द्र कुमार, सुनील कुमार हरबंस लाल, सचिन आदि उपस्थित रहे।

– सहारनपुर से सुनील चौधरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *