तेज रफ्तार लग्जरी कार ने बीकानेर होटल के सामने होमगार्ड को कुचला, मौत

बरेली। शनिवार की देर रात एसडीएम मीरगंज की आवास से ड्यूटी कर लौट रहे होमगार्ड की बाइक को अयूब खां चौराहे के पास बीकानेर होटल के सामने तेज रफ्तार लग्जरी कार ने कुचल दिया। जिससे होमगार्ड की मौके पर ही मौत हो गई है। शहर के थाना कोतवाली मे कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार शहर के थाना सुभाषनगर के गणेश नगर के रहने वाले रविंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि उनके भाई सुरेंद्र कुमार मिश्रा होमगार्ड कंपनी नंबर आठ मे तैनात थे। शनिवार की देर रात को एसडीएम मीरगंज के आवास से ड्यूटी खत्म कर बाइक से लौट रहे थे। इसी दौरान रात करीब ढाई बजे पटेल चौक से चौपुला चौराहे के बीच बीकानेर होटल के सामने क्रेटा यूपी 25 डीएफ 3111 ने उनकी बाइक मे टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद होमगार्ड गिर गये। क्रेटा उनके सिर को कुचलते हुए निकल गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। थाना कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। आरोपी गाड़ी चालक के खिलाफ कोतवाली मे मुकदमा दर्ज किया गया है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *