झांसी- बादल तो बनते हैं लेकिन वह बिना बरसे ही निकल जाते है। इसलिए बुन्देलखंड के झांसी मंडल में सूखे का संकट गहराता जा रहा है। इससे बचने के लिए हम सभी को वृक्षारोपण करना होगा। इसके लिए महाअभियान चलाया जायेगा। इसके साथ ही प्लास्टिक विक्रय रोकने के लिए भी विशेष अभियान चलाया जायेगा। जिससे शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाया जा सके। यह कहना है झांसी मंडलायुक्त श्रीमती कुमदलता श्रीवास्तव और जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी का। जिन्होंने संयुक्त रुप से यह बात पत्रकार वार्ता के दौरान बोली है।
झांसी मंडलायुक्त श्रीमती कुमदलता श्रीवास्तव और जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने संयुक्त रुप से पत्रकार वार्ता की। जिसमें मंडलायुक्त श्रीमती कुमदलता श्रीवास्तव ने कहा कि झांसी मंडल को हरा भरा बनाया जाये। जिससे मानसून बने और बारिश हो सके। अभी बादल तो बन रहे है लेकिन बारिश नहीं हो रही। इसके लिए झांसी में वृक्षारोपण के लिए महाअभियान चलाया जायेगा। जिसमें सभी को आगे आकर सह भागिता निभानी होगी।
इसी क्रम में झांसी जिलाधिकारी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पॉलीथिन और प्लास्टिक पर पूर्णतः रोक लगाने का निर्णय लिया है। जिसे सफल बनाने के लिए अभियान चलाया जायेगा। इसके साथ ही लोगों को जागरुक भी किया जायेगा। यह अभियान 15 जुलाई, 15 अगस्त और 2 अक्टूबर को चलाया जायेगा। किसी भी कीमत पर दुकानदारों को पॉलीथिन और प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने दिया जायेगा। यदि पॉलीथिन का प्रयोग करते हुए पाया गया तो बेचने और खरीदने वालों पर कार्यवाही की जायेगी।
इसके अलावा जिलाधिकारी ने कहा कि झांसी को हरा-भरा बनाने के लिए एक व्यक्ति-एक वृक्ष के नारे के साथ वृक्षारोपण किया जायेगा। 44 साईटों पर 7 लाख फलदार और छायादार वृक्ष लगाये जायेंगे। 45 पहाड़ियों को हरा-भरा बनाकर प्रकृति को सुन्दर बनाया जायेगा। यदि पूरे प्रदेश की बात करें तो यहां 9 करोड़ पौधे लगाये जायेंगे।
रिपोर्ट: उदय नारायण कुशवाहा (झांसी)