सीतापुर- सीतापुर के बिसवां मे भारत सरकार ने 1 अप्रैल 2023 से सोने के सभी आभूषणों पर एच यू आई डी हॉल मार्क अनिवार्य कर दिया है । जिसको लेकर टीमें ज्वेलरी की दुकानों में जांच भी करने में जुट गई है भारतीय मानक ब्यूरो के अधिकारी समसुल खान ने बिसवां नगर के श्री आभूषणम, गहना पैलेस व संतोषी मां ज्वेलर्स की ज्वेलरी शॉप पर उपलब्ध गहनों की एच यू आई डी हॉल मार्क कि जांच की गई दुकानों पर पाए गए आभूषणों मे एच यू आई डी हालमार्ग के आभूषण पाए गए जांच अधिकारी के द्वारा सभी दुकानों से एक एक ज्वेलरी शुद्धता की परत के लिए के लिए लैब को भेजी गई है जांच अधिकारी ने बताया 1 अप्रैल 2023 से सोने के सभी आभूषणों पर एच यू आई डी हॉलमार्क अनिवार्य कर दिया गया है जिसमें अल्फान्यूमैरिक यूनीक आईडेंटिफिकेशन लागू किए जाने के बाद पुरानी सभी हॉल मार्किंग ज्वेलरी पर प्रतिबंध लगा दिया गया है जांच अधिकारी ने बताया कि एच यू आई डी की प्रमाणिकता को वी आई एस केयर फीचर्स एप के माध्यम से परखा जा सकता है वी आई एस हॉलमार्क वाली ज्वेलरी पर तीन चिन्हों को अनिवार्य किया गया है इसमें वी आई ओ एस लोगों, कैरेट और उत्कृष्टता में सोने की शुद्धता और छह अंको का अल्फा मेरिकल एच यू आई डी कोड प्रत्येक आभूषण के लिए अनिवार्य कर दिया गया है।
– सीतापुर से रामकिशोर अवस्थी
