लखीमपुर खीरी। यूपी बोर्ड का परिणाम आया है जिसमें सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज लखीमपुर खीरी के दसवीं की छात्रा ऐलेन शर्मा ने हासिल किए 88.33 प्रतिशत अंक 10वीं की छात्रा ऐलेन शर्मा पुत्री सन्तोष शर्मा ने अपने स्कूल में पांचवा स्थान प्राप्त किया है। और गणित में 100 में 100 अंक प्राप्त किया है ऐलेन ने कहा कि मेरी हावी डांस, किताबों को पढ़ना है मैं डॉक्टर बनना चाहती हूं जिसके बाद में गरीबों की मदद के साथ-साथ उनका मुफ्त में इलाज भी करना चाहती हूं मेरे साथ साथ मेरे माता पिता का भी यही सपना है जिसे मैं पूरा करना चाहती हूं फिर चाहे उसके लिए मुझे दिन-रात क्यों न पढ़ाई करनी पड़े, मेरे इस अच्छे रिजल्ट के पीछे मेरे माता-पिता एवं मेरे टीचर का साथ रहा है मैं बड़ी सौभाग्यशाली हूं मेरे माता-पिता मुझे इतने बड़े स्कूल में पढ़ा रहे हैं ऐलेन शर्मा स्कूल की एक होनहार छात्रा है जिसने अपने स्कूल का नाम रोशन किया है स्कूल की तरफ़ से बिटिया के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी है। वहीं ऐलेन के पिता सन्तोष ने पुत्री की इस सफलता को उसके पढ़ाई के प्रति उसकी लगन व गुरुजनों का बेहतर मार्गदर्शन बताया है ऐलेन ने सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत और अपने माता-पिता व गुरुजनों का आशीर्वाद बताया है।।
– अनुराग पटेल
