साहित्यकार निरुपमा और कवयित्री शालिनी को दिया सीमा स्मृति सम्मान

बरेली। मानव सेवा क्लब के तत्वावधान मे गुरुवार को रोटरी भवन में आयोजित सीमा स्मृति साहित्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे साहित्य में उल्लेखनीय योगदान के लिए कहानीकार निरुपमा अग्रवाल और शहर की कवयित्री डॉ. शालिनी शर्मा मुक्ता को 25वां सीमा स्मृति साहित्य सम्मान दिया गया। सम्मान स्वरूप हार, शाल, स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र दिया। कार्यक्रम की अध्यक्ष निर्मला सिंह, मुख्य अतिथि डॉ. मोनिका अग्रवाल, क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा, विशिष्ट अतिथि नवगीतकार रमेश गौतम और प्रधानाचार्य डॉ. अवनीश यादव ने प्रदान किया। काव्य गोष्ठी मे कमल सक्सेना, राजेश गौड़, इन्द्र देव त्रिवेदी, डॉ. कविता अरोरा ने काव्य की रसधारा बहाई। कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्ज्वलन और मां शारदे की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुआ। सरस्वती वंदना गीतिका श्रीवास्तव ने बड़े ही सुंदर ढंग से प्रस्तुत की। वंदेमातरम शकुन सक्सेना ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने किया। सभी का आभार और धन्यवाद क्लब के संरक्षक प्रो. एनएल शर्मा ने कहा कि विगत 15 वर्षों से महिला साहित्यकारों को दिया जाने वाले सीमा स्मृति सम्मान देश का प्रतिष्ठित सम्मान है। कार्यक्रम मे सत्येन्द्र सक्सेना, अभय भटनागर, सुरेश बाबू मिश्रा, राजीव सक्सेना, मुकेश सक्सेना, सुनीता अग्रवाल, विनय सागर, महेश मधुकर, डॉ. सुरेश रस्तोगी, अजय खरे, सुभाष राहत, एएस अग्रवाल, निर्भय सक्सेना, मुकेश सक्सेना, संजीव शर्मा, उपमेन्द्र सक्सेना, रणधीर प्रसाद गौड़ आदि अनेक लोग मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *