ठाकुरद्वारा मंदिर का हिसाब मांगने पर भड़की कमेटी, संरक्षक को हटाया, नई का किया गठन

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे में स्थित ठाकुरद्वारा मंदिर समिति के संरक्षक व अन्य पदाधिकारियों के बीच जंग तेज हो गई है। संरक्षक द्वारा शिकायत व नोटिस भेजे जाने को लेकर हुए विवाद के बाद मामला और बढ़ता जा रहा है। अब संरक्षक को छोड़कर मंदिर समिति के अन्य पदाधिकारियों ने इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही नई कमेटी का गठन भी कर दिया है। जिसमें संजीव गोयल को अध्यक्ष, अमित गोयल उपाध्यक्ष, राजकपूर गुप्ता मंत्री, नवीन गुप्ता उपमंत्री, श्यामसुंदर गुप्ता कोषाध्यक्ष, रामअवतार गुप्ता संरक्षक एवं नीरज गोयल को एडिटर बनाया गया है। सबसे खास बात यह रही कि शिकायतकर्ता व मंदिर कमेटी के संरक्षक विजय कुमार गुप्ता को उनके पद से हटा दिया गया है। अब देखना यह है कि रजिस्ट्रार चिट्स एंड सोसायटी नई समिति का रजिस्ट्रेशन होगा या पुरानी का रिनुअल। इसी के साथ की गई शिकायत की जांच होगी। आपको बता दें कि मंदिर की मुख्य बाजार मे सात दुकाने कृषि भूमि और दान से आने वाली आमदनी का कोई पुख्ता हिसाब किताब नही रखा जाता है। जिसकी वजह से लोगों में हिसाब जानने की जिज्ञासा बनी रहती है। जब मंदिर की आमदनी हिसाब मांगा गया तो कमेटी का पदाधिकारी हिसाब सही से दे नही पाये और शिकायतकर्ता पर ही हाबी हो गए। कमेटी के सभी पदाधिकारीयों ने इस्तीफा दे दिया और नई कमेटी गठित हो गई। वही शिकायतकर्ता  विजय कुमार गुप्ता का कहना है कि शिकायत करने के बाद मुझे संरक्षक पद से हटाया है। यह तो जांच के बाद पता चलेगा कि इन लोगों को पद से हटाने का अधिकार है या नही। मेरी मंशा पद पर बने रहने की नही है लेकिन यह जरूर है कि नियम के अनुसार क्या-क्या काम हुआ है। हिसाब किताब यह कैसे देते है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *