समाजवादी पार्टी मे ही मुस्लिमों का हित सुरक्षित- शमीम खां सुल्तानी

बरेली। समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने मौलाना शहाबुद्दीन द्वारा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ दिए गए बयान की प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि आज के दौर मे केवल समाजवादी पार्टी ही सेकुलर पार्टी है। जिसमें सभी धर्म और जातियों के हित सुरक्षित है। किसी भी धर्म अथवा जाति का एक दिन में ही किसी नेता अथवा पार्टी पर भरोसा कायम नहीं हो जाता। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को प्रदेश का मुसलमान अपना नेता मानता है क्योंकि अखिलेश यादव विकास की बात करते हैं। अखिलेश यादव हमेशा समाज के दबे कुचले, पिछड़े, अति पिछड़े, दलितों की तरक्की के लिए काम करते है। शिक्षा और रोजगार की बात करते है। समाजवादी पार्टी ने मुस्लिम नेताओं को राज्यसभा से लेकर विधान परिषद, विधानसभा, लोकसभा तक मे उनको प्रतिनिधित्व दिया यदि कभी भी और कही भी मुस्लिमों पर अत्याचार हुआ तो समाजवादी पार्टी ने हमेशा उनके पक्ष मे मजबूती से आवाज उठाने का काम किया जबकि मौलाना शहाबुद्दीन वर्तमान भाजपा सरकार से प्रभावित होकर गलत बयान बाजी कर रहे हैं जबकि वह किस हैसियत से इस तरह के बयान देते हैं पहले इस बात को साफ करें क्योंकि उनसे ऊपर दरगाह से जुड़े तमाम जिम्मेदार प्रमुख उनकी बात से कतई इत्तेफाक नहीं रखते है। मौलाना शहाबुद्दीन के पास वर्तमान मे दरगाह से जुड़ी कोई भी जिम्मेदारी नही है। वह व्यक्तिगत लाभ लेने के लिए इस तरह के बयान दे रहे है इसलिए उनके बयान को पूरे मुस्लिम समाज से जोड़कर न देखा जाए।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *