सांसद विधायक और ब्लॉक प्रमुख ने किया निरीक्षण

मीरगंज, बरेली। सांसद एवं विधायक और ब्लॉक प्रमुख ने अधिकारियों के साथ गोरा लोकनाथपुर में रामगंगा नदी का निरीक्षण किया। नदी पुल के पास रोड की पिचिंग को तेजी से काट रही है। नदी फसलों का भी कटान कर रही है। सांसद ने अधिकारियों को पानी कम होने पर सुरक्षात्मक कार्य कराए जाने के निर्देश दिए। सांसद छत्रपाल सिंह एवं विधायक डॉ. डीसी वर्मा और ब्लॉक प्रमुख गोपालकृष्ण ने मंगलवार दोपहर बाद गोरा लोकनाथपुर में नेकसू के घर पहुंचे। उन्होंने खपरैल गिरने से नेकसू की पत्नी फूला देवी की मौत पर संवेदना प्रकट कर परिजनों को चार लाख रुपयों की आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया। सांसद विधायक ने पीडब्ल्यूडी के एई शिवरतन एवं जेई कुलदीप कुमार और बाढ़ खंड के अधिकारियों को सुरक्षात्मक कार्य करने के निर्देश दिए। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने सांसद विधायक को बताया पानी कम होने पर विभाग एप्रोच रोड के सुरक्षात्मक कार्यों का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजेगा। निरीक्षण के समय राजू भारती, अजय वीर सिंह, गन्ना समिति चेयरमैन तेजपाल फौजी एवं होरी लाल गंगवार मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *