सर्राफ की दुकान से अंगूठी लेकर भागने वाले युवक को पकड़ा

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। मुख्य बाजार स्थित सर्राफ की दुकान से सोमवार को अंगूठी लेकर फरार हुआ युवक मंगलवार को खुद दुकान पर पहुंच गया। अंगूठी लौटाकर माफी मांगने लगा। सर्राफ की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत मे ले लिया। मोहल्ला साहूकारा निवासी प्रहलाद अग्रवाल की मोनिका ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। सोमवार सुबह करीब 11 बजे एक युवक अंगूठी खरीदने के बहाने दुकान पर आया और अंगूठी पहनकर भाग गया। शोर मचने पर लोगों ने पीछा किया लेकिन युवक गलियों मे ओझल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालकर जांच शुरू की थी। व्यापारी की तहरीर पर रिपोर्ट भी दर्ज की गई थी। मंगलवार दोपहर युवक खुद सरार्फ की दुकान पर पहुंचा और अंगूठी लौटाते हुए माफी मांगने लगा। थाना प्रभारी प्रवीन कुमार ने बताया कि युवक से पूछताछ की जा रही है। बुधवार को उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *