बाड़मेर / राजस्थान- मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की पहल पर आमजन को महंगाई से राहत देने के लिए आयोजित किए जा रहे महंगाई राहत कैंपों को लेकर में भारी उत्साह है। विशेष रूप से महिलाओं में महंगाई राहत कैंप को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला। महंगाई राहत कैम्पों के अन्तर्गत बुधवार को जिले में 16447 लाभार्थियों ने पंजीयन करवाया।
जिला कलेक्टर लोक बन्धु ने बताया कि जिले में महंगाई राहत कैम्पों का बुधवार को आयोजन किया गया। स्थाई राहत कैम्पों के साथ-साथ ग्राम पंचायतों में 71 एवं नगरीय वार्डो में 16 शिविर आयोजित किए गए। इनमें 16447 लाभार्थियों ने पंजीयन कराया। ग्रामीण क्षेत्रों में 13033 तथा शहरी क्षेत्रों में 3414 व्यक्तियों द्वारा राज्य सरकार की महंगाई से राहत देने वाली दस जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए पंजीयन करवाया गया। उन्होंने बताया कि बुधवार को 10 जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंधित 91072 कार्डों का वितरण किया गया।
जिला कलेक्टर ने बताया कि इन शिविरों में 16447 परिवारों को योजनाओं का लाभ दिया गया। जिसमें मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा में 14465, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा में 14465, इन्दिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना में 11356, मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना मंें 11023, मुख्यमंत्री निःशुल्क कृषि बिजली योजना में 817, अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना में 12421, मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना में 9352, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में 5512, मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में 10413, इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना में 1248 लाभार्थियों को पंजीयन कर कुल 91072 मुख्यमंत्री गारन्टी कार्ड वितरित किये गये।
सर्किट हाउस के पास में लगाएं गए कैंप में कैंप प्रभारी सुरेश सारण कनिष्ठ अभियन्ता नगर परिषद ,सह प्रभारी उर्जाराम प्रजापत कनिष्ठ सहायक नगर परिषद्, विमला नृसिग स्टाफ़ गाँधी चौक ने कैप में योजनाओं का लाभ लेने के लिए सैकड़ों महिलाएं और पुरुष नामांकन करवाने के लिए मौजूद रहे l
– राजस्थान से राजूचारण
