किसी के काम आऊँगा इसलिए आपके पास आया हूँ : मेवा राम जैन

बाड़मेर / राजस्थान- राजस्थान राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष एवं बाडमेर विधायक मेवाराम जैन द्वारा उप तहसील मुख्यालय बिशाला में बुधवार को स्थायी महंगाई राहत कैम्प का उदघाटन के दौरान आमजन को सम्बोधित करते हुए बताया कि माननीय मुख्यमंत्री महोदय की इस अभिनव पहल महंगाई राहत कैम्प से आमजन में जबरदस्त उत्साह है। राज्य सरकार की 10 योजनाओं का लाभ इन कैम्पो में मिल रहा है। इन कैंपो के माध्यम से आमजन को इन्दिरा गांधी गैस सिलेण्डर सब्सिडी योजना के तहत 500 रुपये में सिलेन्डर, मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना के तहत घरेलू उपभोक्ताओं को 100 यूनिट प्रतिमाह निःशुल्क बिजली, मुख्यमंत्री निःशुल्क कृषि बिजली योजना के तहत कृषि उपभोक्ताओं को 2000 यूनिट प्रतिमाह निःशुल्क बिजली, मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत 125 कार्य दिवस का रोजगार, इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना के तहत वर्ष में 125 कार्य दिवस का रोजगार, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत न्यूनतम 1000 रुपए पेंशन प्रतिमाह तथा प्रतिवर्ष 15 प्रतिशत की वृद्धि, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में 25 लाख रुपए स्वास्थ्य बीमा, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 10 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा एवं मुख्यमंत्री कामधेनु पशु बीमा योजना के तहत 2 दुधारू गौवंशीय पशुओं के लिए प्रति पशु 40 हजार रुपये का बीमा कवर लाभ मिल रहा है। राज्य सरकार हर क्षेत्र में लगातार मॉनिटरिंग कर आम आदमी को राहत देने का प्रयास कर रही है।

उन्होने बिशाला उप तहसील बनने पर खुशी जाहिर करते हुए बताया कि बिशाला में कॉलेज, अंग्रेजी माध्यम का विद्यालय, सेजुओ की बस्ती में बालिकाओं के लिए उच्च माध्यमिक विद्यालय खोलकर शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा कदम उठाया है। बिशाला से गेहू एवं भादरेश तक दोनो सडको को चौडा किया जायेगा जो इस क्षेत्र के लोगो के लिए बहुत बड़ी सौगात है।

– राजस्थान से राजूचारण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *