आगरा- इगलास(अलीगढ़) में समाजवादी पार्टी व राष्ट्रीय लोकदल की संयुक्त रैली में शामिल होने के लिए जनपद आगरा की विभिन्न विधानसभाओं से हजारों की संख्या में सपा कार्यकर्ता रवाना हुए हैं। विधानसभा चुनाव 2022 के आवेदकों ने इस रैली को सफल बनाने के लिए राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार सैकड़ों वाहनों की व्यवस्था कार्यकर्ताओं को रैली स्थल तक पहुंचाने व लाने के लिए की है।जिले की 92 विधानसभा खेरागढ़ से समाजवादी पार्टी आवेदक हाकिम सिंह कुशवाहा अपने सैकड़ों समर्थकों व पार्टी कार्यकर्ताओं सहित दर्जनों बसों व चार पहिया वाहनों द्वारा रैली स्थल पर ले जाते दिखे।
सपा कार्यकर्ताओं में रैली को लेकर काफी जोश व उत्साह दिखाई दिया। अखिलेश यादव व जयन्त चौधरी जिन्दाबाद के नारे लगाते हुए सपा कार्यकर्ता अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव के सम्बोधन को सुनने के लिए उत्सुक दिखे। प्रदेश प्रभारी रामगोपाल बघेल से हमने जानना चाहा कि आप के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी रैली को संबोधित करने के लिए क्यों नहीं आए हैं तो उन्होंने बताया है कोरोना की वजह से रिपोर्ट नेगेटिव थी लेकिन उन्होंने उचित नहीं समझा रैली को संबोधित करना होम आइसोलेट हो गए हैं
वाहन प्रभारी समाजवादी युवजन सभा खेरागढ़ के विधानसभा अध्यक्ष श्रीप्रकाश शर्मा ने बताया कि अलीगढ़ रैली बहुत ही ऐतिहासिक होने जा रही है। कार्यकर्ताओं के जोश व जनता की समाजवादी पार्टी के प्रति दीवानगी को देखते हुए इस रैली में भीड़ के सारे रिकॉर्ड टूटने का अनुमान है।
समाजवादी पार्टी जगनेर के ब्लाक अध्यक्ष भूपेंद्र तिवारी ने कहा कि इस बार 2022 में जनता माननीय अखिलेश यादव जी के विकासवाद पर भरोसा कर रही है और जनता ने 2022में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का मन बना लिया है।
पूर्व प्रधान राजेंद्र सिंह, राजेंद्र बघेल, रामनिवास पचौरी, कुलदीप शर्मा, दिलीप कुशवाहा, शाहरुख खान, बच्चूसिंह कुशवाहा,कम्बोद कुशवाहा,सत्यभान कुशवाहा, भवानी सिंह कुशवाहा आदि सैकड़ों कार्यकर्ता व समर्थक रैली स्थल पर रवाना हुए।
– योगेश पाठक
