धूमधाम से मनाई कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने धरतीपुत्र पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह जी की जयंती

‌बरेली- आज शाहमत गंज चौराहा स्थित जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर किसानों के मसीहा धरतीपुत्र पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह जी की जयंती पर उपस्थित कांग्रेस जनों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनको भाव भीनी श्रद्धांजलि अर्पित करी उसके बाद कांग्रेस जन कचहरी रोड स्टेट बैंक के सामने स्थित चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर पहुंचे और वहां पर उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण किया ।

इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने कहा कि चौधरी चरण सिंह देश के अन्नदाता किसानों के मसीहा कहलाते थे उन्होंने किसानों के लिए अपने कार्यकाल में अनेकों को कल्याणकारी योजनाऐ चलाई जिससे देश के अन्नदाता किसानों को लाभ पहुंचा वह कहते थे कि देश का किसान हम सबका अन्नदाता है उसकी वजह से ही आज हम लोग भरपूर और भरपेट भोजन लेते हैं अगर किसान परेशान होगा तो सारी व्यवस्थाएं गड़बड़ा जाएगी वह अपनी मेहनत से हम सब के लिए अनाज पैदा करता है दिन रात उसका खेतों पर ही बीत जाता है ऐसी सोच वाले मसीहा चौधरी चरण सिंह जी को उनकी जयंती पर शत-शत नमन ।

जिला प्रवक्ता पंडित राज शर्मा ने कहा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने देश के किसानों के हितों के लिए हमेशा संघर्ष किया और जरूरत पड़ने पर उन्होंने सत्ता तक का त्याग कर दिया ऐसे किसान नेता को शत-शत नमन ।

उपस्थित कांग्रेस जनों में जिला उपाध्यक्ष दिनेश दद्दा , जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कांत शर्मा, जिला महासचिव जिया उर रहमान , कोषाध्यक्ष जुनैद हसन एडवोकेट , आदि कांग्रेसी जन उपस्थित रहे ।

– बरेली से तकी रज़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *