बरेली। रक्षाबंधन की रात सचिन कश्यप की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद से क्षेत्र में शोक व आक्रोश का माहौल है। रविवार को सपा जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव और महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिला। नेताओं ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिया। सपा नेताओं ने कहा कि पुलिस प्रशासन को निष्पक्ष जांच कर सभी आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करना चाहिए। उन्होंने शासन से पीड़ित परिवार को 25 लाख रुपये मुआवजा देने व परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की। जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने कहा कि पार्टी परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है। महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने कहा कि सात दिन में प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से धरना-प्रदर्शन करेगी। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप, अशोक यादव, राजेश मौर्य, हरिओम प्रजापति, जितेंद्र मुंडे, रामसेवक प्रजापति, परवेज यार खां, धर्मेंद्र लालू, एजाज अहमद, हैप्पी यादव, मोहसिन अहमद, धर्मपाल लोधी, नवीन कश्यप, संजीव कश्यप, सुमित यादव, शारिक खान, शानू आदि शामिल रहे।।
बरेली से कपिल यादव
