संगठन को बूथ स्तर तक करें और अधिक मजबूत- शुभलेश यादव

बरेली। समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा की मासिक बैठक सोमवार को पार्टी कार्यालय पर हुई। जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी सामाजिक न्याय, भाईचारे और संविधान की रक्षा के लिए निरंतर संघर्षरत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की अपील की। भोजीपुरा विधायक शहजिल इस्लाम अंसारी ने कहा कि सपा ने हमेशा सभी वर्गों को सम्मान और भागीदारी दी है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को उठाएं और राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाएं। अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष असलम खान ने कहा कि संगठन की मजबूती ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। अल्पसंख्यक सभा प्रत्येक विधानसभा, सेक्टर और बूथ स्तर पर संगठन का विस्तार करेगी। इस अवसर पर अशोक यादव, इमरान खान, सलमान अख्तर, बाकर अहमद, अल्ताफ हुसैन, इरशाद अंसारी, मुस्ताक भाई, निराले, समीर अंसारी, सदाकत हुसैन, इमरान खान, मौलाना जुबेर आदि मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *