नवाबगंज। गणेश उत्सव के समापन पर शुक्रवार को कस्बे में श्रद्धा और उल्लास के बीच भगवान गणेश की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु गणपति बप्पा मोरया के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा कस्बे के बल्देवराज सूरी बारातघर से शुरू हुई। शोभा यात्रा के मुख्य मार्ग पर पर चेयरमैन प्रेमलता राठौर के पति नीरेन्द्र सिंह राठौर ने भगवान गणेश की आरती उतारी और पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। गाजे-बाजे के साथ निकाली विसर्जन यात्रा : आंवला। नगर के मोहल्ला खेड़ा से शुक्रवार को गणेश उत्सव के समापन पर गणेश विसर्जन यात्रा बैंड-बाजा के साथ निकाली गई। शुक्रवार को अनुपम शंखधार और पवन हिंदू के नेतृत्व में भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन करने के लिए शोभा यात्रा कछला गंगा को रवाना हुई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा मोरया के जयकारों के बीच विसर्जन यात्रा शुरू की जो खेड़ा से शुरू होकर अब्दुल कलाम पार्क, रामनगर रोड, सरगम टॉकीज, स्टेट बैंक चौराहा, भुर्जी टोला, रामलीला गेट होते हुए फूटा दरवाजा, पुरैना ढाल तिराहा से होते हुए कछला घाट के लिए रवाना हुई। विसर्जन से पहले श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना की।।
बरेली से कपिल यादव
