बरेली- विष्णु इंटर कॉलेज, बरेली ने किया आज साहूकारा, बरेली स्थित ‘सनातन धर्म विद्यालय में’। विष्णु इंटर कालेज, बरेली के प्रधानाचार्य ने बहुत सरल भाषा में छात्र छात्राओं को विद्यालय नियमित आने के लिए प्रेरित किया और कहा जो छात्र छात्राएं 2 घंटे रोज पढ़ाई करते हैं वही बोर्ड की परीक्षा में अच्छे अंको से पास होते हैं। छात्रों को आगे बढ़ने के नए-नए प्रेरणा स्रोत बताएं । संस्कृत प्रवक्ता डा हरिमोहन भारद्वाज ने आत्मनिर्भर पर अधिक जोर दिया और कहा छात्र अपने पढ़ाई के प्रति जागरूक रहें और अपने परिवार का माता पिता का नाम रोशन करें और आगे बढ़े । जिला इको क्लब प्रभारी श्री प्रवीन कुमार शर्मा छात्र छात्राओं को पर्यावरण संबंध में संपूर्ण जानकारी दी । सनातन धर्म विद्यालय के कक्षा 6 से 10 तक के छात्रों के साथ संवाद कर स्कूल जाने वाले योग्य प्रत्येक छात्र का प्रवेश कराने और सुनहरे भविष्य के लिए एकाग्रता और मनायोग से पढ़ाई करने को कहा। कक्षा10 के छात्रों छात्राओं ने नीट, जेईई मेन्स, एनडीए आदि की तैयारी के बारे में जानकारी दी गई उनका ज्ञानवर्द्धक मार्गदर्शन किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती रितु सक्सेना ने कहा उत्तर प्रदेश सरकार की योजनाओं का छात्र छात्राओं को स्कॉलरशिप इंस्पायर अवार्ड योजना का संपूर्ण लाभ उठाना चाहिए। भाषण में साफ सफाई पर अधिक जोर दिया । इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्रीमती रितु सक्सेना जी ने विष्णु इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य एवं स्टाफ का आभार प्रकट किया।
कार्यक्रम में वैशाली पटेल श्रीमती मीनाक्षी शर्मा अमित अग्रवाल श्रीमती सरिता राणा नीरज उपाध्याय विपिन मिश्रा का विशेष सहयोग रहा।
– बरेली से पी के शर्मा
