शिक्षक संघ के अध्यक्ष बने हरीश और मंत्री सूरज

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक फतेहगंज पश्चिमी का निर्वाचन मंगलवार को प्रांतीय उपाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष नरेश गंगवार की अध्यक्षता मे संपन्न हुआ। निर्वाचन अधिकारी देशबंधु गंगवार और सर्वेश गंगवार के निर्देशन में हुई प्रक्रिया में हरीश गंगवार को पुनः अध्यक्ष तथा सूरज गंगवार को मंत्री चुना गया। इसके अलावा पंकज कुमार व नीरेश गुप्ता को उपाध्यक्ष तथा अरविंद कुमार को संगठन मंत्री निर्वाचित किया गया। पूर्व ब्लाक प्रमुख भद्रसेन गंगवार ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शिक्षकों ने पुष्पमालाओं से स्वागत कर शुभकामनाएं दी। नरेश गंगवार ने कहा कि पदाधिकारी शिक्षक हितों के लिए सक्रियता से कार्य करते हुए संगठन को मजबूत करें। केसी पटेल, बलबीर सिंह, योगेश गंगवार, मनोज गंगवार और तपन सिंह मौर्य समेत अन्य पदाधिकारियों ने भी नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई दी। इस अवसर पर प्रेमपाल, अनुजवीर गंगवार, जितेंद्र मोहन वर्मा, विजय गंगवार, पुष्पराज गंगवार सहित बड़ी संख्या मे शिक्षक मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *