बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। शिक्षक संकुल की मासिक बैठक संकुल चिटौली के प्राथमिक विद्यालय प्राथमिक विद्यालय सिरसा जागीर मे नोडल संकुल रमेश पपनै व राजकुमार यादव के मार्गदर्शन मे संपन्न हुई। बैठक मे न्याय पंचायत के विद्यालयों के अध्यापकों व शिक्षक संकुलो ने भाग लिया। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका कृष्णा ने समस्त विद्यालय स्टाफ का परिचय सभी से करवाया। इसी क्रम मे विद्यालय के बच्चों द्वारा मां सरस्वती की वंदना, नाट्य मंचन और कविताओं पर सुंदर प्रस्तुतियां दी गई। विद्यालयों के शिक्षकों ने प्रेरणा लक्ष्य एवं प्रेरणा तालिका, कक्षा एक के बच्चों के लिए गतिविधि, टीएलएम निर्माण एवं उपयोगिता, फ्रिजबी, अंकों का तंबोला खेल, स्कूल रेडिनेस, विद्यालय मे नवाचार सहित गतिविधियों पर अपने अपने विचार रखे। पंथरा के नोडल संकुल शिक्षक राजकुमार ने प्रेरणा तालिका भरने, गतिविधि समेत कई प्रासंगिक बिंदुओं पर प्रकाश डाला।अंत मे नोडल संकुल शिक्षक रमेश पपनै ने एक सफल संकुल मीटिंग कराने पर आभार जताया। संचालन अमर कुमार द्विवेदी ने किया। इस अवसर पर कपिल यादव, राकेश, नम्रता वर्मा, सुश्री मिथलेश यादव, दिनेश चंद्र सक्सेना संगीता रानी प्रवीण पंत सहित शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।।
बरेली से कपिल यादव
