शादी का झांसा देकर युवती से बनाए संबंध, धर्म परिवर्तन कराया, दूसरे समुदाय के युवक पर मुकदमा

मीरगंज, बरेली। जनपद के थाना मीरगंज इलाके मे शादी का झांसा देकर संबंध बनाने, धर्म परिवर्तन कराने और गर्भवती होने पर गर्भपात कराने का आरोप लगाकर युवती ने दूसरे समुदाय के युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। लखनऊ निवासी युवती ने बताया कि दुनका निवासी जीशान नोएडा मे उसके साथ एक ही कंपनी मे काम करता था। उसने सोशल मीडिया पर बातचीत शुरू की। धीरे-धीरे नजदीकी बढ़ा ली। जीशान ने शादी का झांसा दिया। कई बार शारीरिक संबंध बनाए। उसका धर्म भी बदलवा दिया। गर्भवती होने पर धोखे से कोई दवा खिला दी। इससे उसका गर्भपात हो गया। कई बार कहने के बाद भी आरोपी ने शादी नही की। कुछ समय पहले वह नोएडा मे उसे अकेला छोड़कर भाग आया। आरोप है कि जब जीशान के परिजनों से शिकायत की तो उन्होंने गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। दो दिन पहले वह दुनका आई तो जीशान और उसके परिवार वालों ने फिर जान से मारने की धमकी दी। तहरीर देने के बाद भी शाही थाना पुलिस ने कार्रवाई नही की। इसके बाद मामले की शिकायत एसएसपी से की गई। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। युवती ने दर्ज कराई रिपोर्ट मे बताया कि दूसरे समुदाय के युवक के साथ संबंध की जानकारी पर उसके परिवार वालों ने रिश्ता तोड़ लिया। घर से भी निकाल दिया। अब आरोपी भी शादी करने के लिए तैयार नही है। सीओ मीरगंज अजय कुमार ने बताया कि आरोपी युवक की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *