बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल संरक्षित रेल संचालन को वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) अरुण कुमार के निर्देशन मे प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। कर्मचारियों को एटी वेल्डिंग विधि आदि की विस्तार से जानकारी दी गई। इज्ज्तनगर रेल मंडल रेल पथ को सदैव सुदृढ़ रखने को रेल कर्मचारियों का प्रशिक्षण दिया जाता है। इसी कड़ी मे मंडल के इंजीनियरिंग विभाग के तत्वावधान मे वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) अरुण कुमार के निर्देशन में गुरुवार को एल्युमिनो थर्मिट वेल्डिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम इज्जतनगर में किया गया। मंडलीय इंजीनियरिंग प्रशिक्षण केंद्र के समीप रेल पथ को जोड़ने के लिए एटी वेल्डिंग विधि का सजीव प्रस्तुतीकरण मंडल के 10 वेल्डर्स, सात जूनियर इंजीनियरों के समक्ष किया गया। सीनियर सेक्शन इंजीनियर (रेल पथ), बरेली सिटी देशराज मीना ने वेल्डर्स एवं जूनियर इंजीनियरों के समक्ष स्वयं वेल्डिंग करके वेल्डिंग प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इसके अतिरिक्त सीनियर सेक्शन इंजीनियर (रेलपथ) व प्रशिक्षक, मंडलीय इंजीनियरिंग प्रशिक्षण केंद्र केजी शर्मा ने पावर प्वाइंट व वीडियो फिल्म प्रस्तुतीकरण के माध्यम से एटी वैल्डिंग के प्रत्येक पहलुओं पर विस्तार से जानकारी देकर कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया।।
बरेली से कपिल यादव