पत्रकार सुरक्षा महासमिति की बैठक मे मनोनीत किए कई पदाधिकारी, सौपी जिम्मेदारियां

बरेली। जनपद मे पत्रकार सुरक्षा महासमिति के कार्यालय पर एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक मे पत्रकारों के साथ आए दिन होने वाली घटनाओं के बारे में चर्चाए की गई। पत्रकारों पर झूठे मुकदमे लिखाए जाते है। जिसमें पत्रकार को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है फिर भी पत्रकार अपनी जान जोखिम में डालकर जनता तक देश और दुनिया तक नए समाचारों का आदान प्रदान करता है। वही मंडल अध्यक्ष रईस अहमद ने पत्रकार सुरक्षा महासमिति का विस्तार किया। जिसमे मंडल कमेटी मे अनिल चौहान को वरिष्ठ मंडल महासचिव, कौशिक टंडन को संगठन मंत्री, सुशील पौल को महामंत्री, सत्येंद्र प्रताप सिंह मंडल मंत्री, मंजूर अली मंडल सचिव व सलाहकार, कामरान अली वरिष्ठ विधि सलाहकार बने। जिला कमेटी मे नवाब मियां खान जिलाध्यक्ष, आजम सैफी जिला उपाध्यक्ष, अभिनय रस्तोगी जिला महामंत्री, वेद प्रकाश प्रचार प्रसार मंत्री, वाजिद अली तहसील उपाध्यक्ष, विमल सिंह संगठन मंत्री, त्रिलोकी पाल तहसील उपाध्यक्ष, नवप्रभात सिंह जिला महासचिव, मोहम्मद रफी जिला सचिव, मीनाक्षी शर्मा महिला विंग उपाध्यक्ष, राजदा महिला विंग सचिव, जीनत महिला विंग उपाध्यक्ष बनाये गये। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष रईस अहमद एवं जिला महासचिव प्रभात सिंह ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियमों का पालन करने के लिए सलाह प्रदान की। अन्य पत्रकारों ने भी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई व फूल मालाओं से स्वागत किया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।