विवाहिता ने देवर पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, एडीजी के आदेश पर मुकदमा

बरेली। जनपद के थाना देवरनियां क्षेत्र मे एक विवाहिता ने अपने पति और देवर पर गंभीर आरोप लगाए है। विवाहिता का कहना है कि उसका पति पहले से शादीशुदा है। उसे यह बात शादी के बाद पता चली। विवाहिता ने देवर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। घटना के बाद पति ने विवाहिता को साथ रखने से इनकार कर दिया। पीड़ित विवाहिता का आरोप है कि उसकी शादी चार साल पूर्व बरेली के प्रेमनगर थाना क्षेत्र निवासी युवक से हुई थी। शादी के बाद पता चला कि उसका पति पहले से ही शादीशुदा है, जिसके दो बच्चे भी हैं। इसी को लेकर दंपती में मनमुटाव हो गया। एक साल से विवाहिता अपने मायके रह रही है। आरोप है कि एक माह पूर्व पति ने फोन कर उसे ससुराल बुला लिया। मगर ससुराल जाने के बाद पति ने उससे दूरी बना ली। विवाहिता का आरोप है कि देवर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। अब जान से मारने की धमकी दे रहा है। उक्त घटना के बाद पीड़िता अपने मायके चली आई। इसे लेकर पंचायत हुई। पंचायत में पति ने पीड़िता को रखने की हामी भरी थी। मगर अब वह मुकर रहा है। पीड़िता का आरोप है कि वह अपनी फरियाद लेकर देवरनियां कोतवाली गई। मगर पुलिस ने उसकी नहीं सुनी तो उसने एडीजी जोन के यहां फरियाद लगाई। एडीजी जोन के आदेश पर आरोपी पति और देवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। इंस्पेक्टर मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *