विभूतिनाथ मंदिर के गेट पर फेंके मांस के टुकड़े, आरोपी को पकड़ा

बरेली। जनपद के थाना प्रेमनगर मे विभूतिनाथ मंदिर के गेट पर एक युवक ने मांस के टुकड़े फेंक दिये। घटना की भनक लगते ही मोहल्ले के लोग जमा हो गए और आरोपी को पकड़ लिया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, सूचना पर पहुंची पुलिस उसे हिरासत में लेकर थाने ले गई। इंस्पेक्टर के मुताबिक आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजा जाएगा। मामला प्रेमनगर थाना क्षेत्र में शाहाबाद चौकी के पास स्थित विभूतिनाथ मंदिर का है। बताया जा रहा है कि मंदिर के गेट पर मांस के टुकड़े पड़े दिखाई दिए तो स्थानीय लोगों में नाराजगी फैल गई। देखते ही देखते इसकी खबर पूरे इलाके में फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मंदिर के पास जमा हो गए। मामला सामने आने के बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। बताया जा रहा है कि कैमरे में एक व्यक्ति की संदिग्ध गतिविधि कैद हुई है। इसके बाद लोगों ने उसकी पहचान करने की कोशिश शुरू कर दी। पुलिस भी फुटेज को कब्जे में लेकर पूरे घटनाक्रम की पड़ताल कर रही है। स्थानीय लोगों ने संदिग्ध आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस को मामले की सूचना दी। कुछ ही देर में प्रेमनगर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस आरोपी को भीड़ से निकालकर अपने साथ थाने ले गई। इसके बाद उससे पूछताछ शुरू की गई। घटना को लेकर इलाके में नाराजगी को देखते हुए पुलिस भी सतर्क हो गई। प्रेमनगर इंस्पेक्टर के मुताबिक आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को जेल भेजा जाएगा। पूरे मामले की जांच के साथ घटना के पीछे की वजह भी पता लगाई जा रही है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *