लखपति दीदी को अब होगी करोड़पति बनाने की पहल, 55489 चिह्नित

बरेली। जनपद मे पोटेंशियल लखपति दीदी चिन्हीकरण के तहत अब तक जिले में 55,489 पोटेंशियल दीदी की पहचान हो चुकी है। इन्हें नवाचार आधारित आजीविका मॉडल विकसित करने, सखियों और सेक्टर अधिकारियों को प्रोत्साहित कर करोड़पति बनाने की दिशा में प्रशासनिक पहल होगी। यह दिशा-निर्देश रविवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक में जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने दिए। उन्होंने कहा कि उद्देश्य सिर्फ लखपति दीदी बनाना नहीं, बल्कि उन्हें आगे बढ़ाते रहना का है। डिप्टी कमिश्नर एनआरएलएम ने बताया कि लखपति महिला कार्यक्रम के तहत 1,23,762 स्वयं सहायता समूह सदस्य महिलाओं की आय बढ़ाने, कृषि, गैर कृषि आजीविका से तकनीकी दक्ष बनाकर आर्थिक सशक्त बनाने का लक्ष्य है। वहीं, वित्त वर्ष 2026-27 में समूह के गठन के लिए जनपद को 26,883 का लक्ष्य है। जिसकी कवायद शुरू हो रही है। बीडीओ को मासिक कार्ययोजना बनाने, सचिवों की समीक्षा के निर्देश दिए। डिप्टी कमिश्नर एनआरएलएम को बीडीओ के कार्य की नियमित समीक्षा, पंचायत सहायक, कोटेदार, सचिव, एडीओ को भी संयुक्त प्रयास को कहा। नए, पुराने समूहों के बैंक खाते खुलने के भदपुरा, मीरगंज में लंबित मामलों पर बीडीओ, बैंक प्रतिनिधियों को समन्वय और ब्लॉकों में बैंक संबंधी समूह की समस्या समाधान को शिविर आयोजन को कहा। स्वयं सहायता समूहों के बैंक खाते नहीं खुलने के मामलों की भी समीक्षा हुई। भदपुरा और मीरगंज में ज्यादा मामले लंबित मिलने पर डीएम ने बीडीओ और बैंक प्रतिनिधियों को बेहतर समन्वय बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने हर ब्लॉक में विशेष शिविर लगाकर समूहों की बैंक संबंधी समस्याओं का मौके पर समाधान कराने को कहा।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *