लखनऊ जाते समय सड़क हादसे मे नबाबगंज विधायक का बेटा सहित चार घायल

बरेली। जिले के नवाबगंज विधायक डॉ एमपी आर्या के बेटे ऋषि गंगवार सड़क हादसे मे घायल हो गए। लखनऊ जाते समय लखीमपुर के नीमगांव थाना क्षेत्र मे उनकी कार हाईवे पर आवारा पशुओं से टकराई। कार अनियंत्रित होकर खाई मे पलट गई। कार मे सवार उनके चार अन्य साथी भी घायल हो गए। सभी को शहर के एक निजी अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार नवाबगंज विधायक डा. एमपी आर्य के बेटे ऋषि गंगवार अपने साथियों के साथ बुधवार की सुबह लखनऊ कार से जा रहे थे। लखनऊ सरकारी आवास मे गृह प्रवेश था। लखीमपुर मे नीमगांव के पास उनकी गाड़ी सड़क पर घूम रहे आवारा पशुओं से टकरा गई। अचानक कई आवारा पशुओं का झुंड सड़क पर आ गया। कार अनियंत्रित होकर खाई मे पलट गई। कार मे सवार ऋषि गंगवार आदि सभी घायल हो गए। पुलिस ने सभी को लखीमपुर के एक निजी अस्पताल मे भर्ती कराया। वहां से परिजन बरेली ले आए। यहां कर्मचारी नगर रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां पर सभी का इलाज चल रहा है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *