बरेली। शहर के इज्जतनगर मंडल कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग भारत सरकार के तत्वावधान में पूर्वोत्तर रेलवे के मैत्री सामुदायिक केंद्र के प्रेक्षागृह मे रोजगार मेले का आयोजन हुआ। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री भारत सरकार अजय कुमार मिश्रा ने दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया। मौके पर बरेली सांसद संतोष गंगवार, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल थे। इस दौरान 90 युवाओं को नौकरी के लिए नियुक्ति पत्र दिए गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल मीडिया के माध्यम से नव नियुक्त युवाओं को संबोधित करते हुए बैसाखी के पावन पर्व पर सभी देशवासियों को बैसाखी की लख-लख बधाइयां दी। गुरुवार को रोजगार मेला मे 70 हजार से अधिक युवाओं को केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में सरकारी नौकरी मिलने पर युवाओं एवं उनके परिवार जनों को बधाई दी। मुख्य अतिथि गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा ने नव नियुक्त अभ्यर्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्किल इंडिया की मदद से युवाओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है। इसके बाद नौकरी दी जा रही है। केंद्र सरकार की ‘वोकल फॉर लोकल नीति के तहत रेलवे स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए ‘एक स्टेशन एक उत्पाद का काउंटर स्टेशनों पर लगाया गया है। सांसद संतोष गंगवार व विधायक संजीव अग्रवाल ने भी युवाओं को रोजगार देने के निमित लगाए गए मेले के लिए प्रधानमंत्री का आभार प्रकट किया। मंडल रेल प्रबंधक रेखा यादव ने कहा ने अतिथियों का स्वागत किया। कहा कि 2022-23 में रेलवे भर्ती बोर्ड से 151 कर्मचारियों का पैनल प्राप्त हुआ है। आरआरसी से शीघ्र ही 740 कर्मचारियों का पैनल प्राप्त होने वाला है। कार्यक्रम के समापन पर अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रास्ट्रक्चर) विवेक गुप्ता ने मुख्य अतिथि एवं आगुंतकों का धन्यवाद दिया।।
बरेली से कपिल यादव
