रुकुमपुर में खेत में बैठा दिखा तेंदुआ, दहशत

भदपुरा, बरेली। भदपुरा क्षेत्र मे तेंदुए की लगातार हो रही मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। शुक्रवार शाम रुकुमपुर नहर के पार रुकुमपुर से गुलड़िया जाने वाले मार्ग से करीब 50 मीटर अंदर दाताराम के खेत में तेंदुआ दिखाई देने के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। शाम डालचंद, प्रवेश, गंगासागर और अरविंद गंगवार फसल देखने खेत की तरफ पहुंचे थे। खेत में पहुंचते ही उनकी नजर अचानक एक तेंदुए पर पड़ी जो जमीन पर बैठा हुआ था। जल्दी से प्रवेश ने अपने फोन से तेंदुए की फोटो खींच ली। तेंदुए को देखकर चारों ग्रामीण घबरा गए और उन्होंने तुरंत शोर मचाना शुरू कर दिया। तेज आवाज और शोर सुनकर तेंदुआ वहां से उठकर पास ही स्थित दाताराम के गन्ने के खेत में चला गया और घनी फसल में गायब हो गया। इसकी सूचना भागकर उन्होंने गांव वालों को दी। गांव में तेंदुआ होने की खबर से दहशत फैल गई है। तेंदुए को देखकर अनिल कुमार को देखकर दहशत से तेज बुखार बुखार आ गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के गांवों में खबर फैल गई। गुरुवार को भी गांव चिटिया में तेंदुआ देखा गया था। पिछले करीब एक महीने से भदपुरा क्षेत्र में तेंदुए के मूवमेंट की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। पिछले एक माह के दौरान धनौर जागीर, सिलरा, मर्गापुर, ज्योत जागीर, जगीडांडी सहित दर्जनों गांवों में तेंदुआ देखे जाने की सूचना मिल चुकी है। करीब 15 दिन पहले भऊआ बाजार में तेंदुए ने पांच बकरियों को मार दिया था। इस घटना के बाद वन विभाग की टीम ने गांव के बाहर पिंजरा लगाया था। स्थानीय लोगों का मानना है कि नहर के किनारे और गन्ने की फसल के कारण तेंदुए को छिपने के लिए अनुकूल माहौल मिल रहा है। इस कारण वह आसानी से आवागमन कर रहा है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *