फरीदपुर, बरेली। जिले के ब्लॉक फरीदपुर मे स्थित प्राथमिक विद्यालय मटिया नगला मे राष्ट्रीय गणित दिवस व एस रामानुजन के जन्म दिवस की पूर्व संध्या के अवसर पर रामानुजन के विषय में विद्यार्थियो को जानकारी दी गयी। इसके साथ ही प्रोजेक्टर के माध्यम से उनके जीवन चरित की झांकी प्रस्तुत की गयी। प्रधानाध्यापक डॉ अमित शर्मा ने बताया कि विद्यालय में गणित की अनेक प्रतियोगिताएं आयोजित की गयी। गिनती प्रतियोगिता मे कक्षा एक की मेघा, मैथ टेबल कंपिटीशन मे कक्षा दो के प्रज्ञन्य शर्मा प्रथम आये। वहीं गणित क्विज प्रतियोगिता में अन्जू व सिमरन प्रथम रही। अंशु, अमन, वंश राज, अभि, परमजीत, शौर्य, सृजन, विमलेश व खुशबू ने भी सारानीय कार्य किया। लोचन सिंह, राहुल सिंह, विम्लेश्वरी देवी, ममता देवी, गुड्डू व हेमेंद्र सिंह का विशेष सहयोग रहा। सभी विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर प्रमाण-पत्र प्रदान किये। इस मौके पर विद्यालय मे रामानुजन मैथ लैब की स्थापना भी की गयी। जिसका उद्घाटन एआरपी गणित डॉ अखिलेश उपाध्याय, ग्राम प्रधान ममता एवं एसएमसी अध्यक्ष हेमेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से किया।।
बरेली से कपिल यादव
