जिलाधिकारी ने दो मॉडल कम्पोजिट विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण,दिए आवश्यक निर्देश

बरेली – जिलाधिकारी श्री मानवेंद्र सिंह ने आज मॉडल कम्पोजिट विद्यालय किशोर बाजार बिहारीपुर एवं मॉडल कम्पोजिट विद्यालय जसौली का औचक निरीक्षण किया और व्यवस्थाएं दुरस्त न पाये जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए बिहारीपुर विद्यालय के प्रधानाचार्य के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी आज सबसे पहले मॉडल कम्पोजिट विद्यालय किशोर बाजार बिहारीपुर पहुंचे, उन्होंने कक्षा 6 व 7 का निरीक्षण किया। उन्होंने कक्षा 8 में छात्रों के नहीं पाये जाने पर प्रधानाचार्य से इस सम्बंध में जानकारी प्राप्त की, प्रधानाचार्य ने बताया कि बच्चों को बाहर बरामदे में बैठाया गया है। जिलाधिकारी को प्रधानाचार्य ने अवगत कराया कि विद्यालय में 3 अध्यापक है 1 अध्यापिका छुटटी पर है, विद्यालय में कक्ष 1 से 8 तक कक्षाएं चलती है। 350 छात्र/छात्राएं पंजीकृत है आज 130 छात्र/छात्राएं उपस्थित हैं।
जिलाधिकारी ने मिड डे मिल में आने वाले भोजन की गुणवत्ता को भी देखा, गुणवत्ता ठीक न पाये जाने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रधानाचार्य को निर्देश दिये कि खाने की गुणवत्ता अच्छी होनी चाहिए। उन्होंने विद्यालय में दिव्यांग शौचालय शीघ्र संचालित करने के निर्देश दिये। उन्होंने निर्देश दिए कि विद्यालय में छात्रों की उपस्थिति बढ़ायी जाये। उन्होंने निर्देश दिये कि छात्र/छात्राओं की शिक्षा व्यवस्था के स्तर में सुधार किया जाये और किसी भी प्रकार कि शिथिलता न बरती जाये।
इसके पश्चात जिलाधिकारी ने मॉडल कम्पोजिट विद्यालय, नगर क्षेत्र जसौली का भी औचक निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय की सभी नवनिर्मित कक्षाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने कक्षा 6 के दो छात्राओं से हिन्दी व अंग्रेजी की पुस्तकों को पढ़वाकर सुना। उन्होंने विद्यालय के शौचालय का भी निरीक्षण किया, गंदगी पाये जाने पर नियमित सफाई की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिये। उन्होंने कुछ क्लास रूम के दरवाजे टूटे देख कर इन्हें शीध्र ही दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अपूर्ण बने दिव्यांग शौचालय को शीघ्र बनवाने के भी निर्देश प्रधानाचार्य को दिये। जिलाधिकारी ने मिड डे मील के प्रतिदिन के मेन्यू के अनुसार उच्च गुणवत्ता का खाना छात्र/छात्राओं दिये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने विद्यालय में बनी फूलों की क्यारियां की नियमित सिंचाई कराने के भी निर्देश दिए और कहा कि एक माली की व्यवस्था कि जाये।

निरीक्षण के दौरान प्रधानाचार्य ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि विद्यालय में 5 अध्यापक और 2 अनुदेशक है। विद्यालय दो शिफ्टो में चलता है, पहली शिफ्ट में कक्षा 1 से 4 तक प्रातः 9 से 12 बजे तक, दूसरी शिफ्ट में कक्षा 5 से 8 तक दोपहर 12 से 3 बजे तक चलती है। विद्यालय में 1836 छात्र/छात्राएं पजीकृत है।

– बरेली से तकी रज़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *