रामगंगा का कटान रोकने के लिए एसडीएम को दिया ज्ञापन

फरीदपुर, बरेली। जनपद के थाना फरीदपुर क्षेत्र के गांव गोविंदपुर की ओर बढ़ रही रामगंगा को देखकर भयभीत ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर बाढ़ खंड से कटान रोकने की मांग की। बाढ़ आने से पहले ग्रामीण क्षतिग्रस्त बांध को ठीक कराने की मांग कर रहे थे, लेकिन बांध ठीक नहीं किया गया। इस वजह से रामगंगा ने फिर से गांव की ओर कटान शुरू कर दिया राम गंगा कटान से भयभीत ग्रामीण मंगलवार को तहसील कार्यालय पहुंचे। उन्होंने एसडीएम विदुषी सिंह को ज्ञापन देकर कटान रोकने के उपाय करने की मांग की। एसडीएम ने बाढ़ खंड के अधिकारियों को मौके पर जाकर राहत कार्य करने का निर्देश दिया है। इस मौके तमाम ग्रामीण मौजूद थे। ग्रामीणों के ज्ञापन देने के बाद एमएलसी कुंवर महाराज सिंह के साथ ग्राम गोविंदपुर में रामगंगा में हो रहे कटान का एसडीएम ने बाढ़ खंड बरेली से सहायक अभियंता तथा अवर अभियंता ने निरीक्षण करके कार्ययोजना बनाकर उक्त स्थलों पर तत्काल राहत कार्य शुरू करने की तैयारी शुरू की है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *