बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। रबड़ फैक्ट्री कॉलोनी स्थित राधा-कृष्ण मंदिर मे शुक्रवार को राधा अष्टमी के अवसर पर पूजन-पाठ और भंडारे का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से राधारानी और भगवान कृष्ण की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। भंडारे का आयोजन कृष्ण गोपाल राज और उनके परिवार की ओर से किया गया। बड़ी संख्या मे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान जिलाधिकारी अविनाश सिंह, एसएसपी अनुराग आर्य, एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा, बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ विनीता, खंड शिक्षा अधिकारी शशांक गुप्ता, मुकेश कुमार, दीपमाला पांडेय, नितेश पांडेय, देवेंद्र प्रताप सिंह, राजीव सिंह और नरेंद्र पाल गंगवार समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।।
बरेली से कपिल यादव
