बरेली। रमजान के आखिरी जुमा (शुक्रवार) को अलविदा की नमाज होगी। इसके लिए मस्जिदों में नमाज का वक्त तय कर दिया गया है। दरगाह आला हजरत के सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन रजा कादरी (अहसन मियां) ने कहा कि जुमा-तुल-विदा रमजान के विदा होने का पैगाम है। इस माह कही गफलत हुई हो तो उसकी माफी के लिए इन आखिरी लम्हों से फायदा उठाएं। मीडिया प्रभारी नासिर कुरैशी ने बताया कि शहर की सभी प्रमुख दरगाहों, खानकाहों व मस्जिदों की इंतजामियां कमेटियों ने जुमा-तुल-विदा की नमाज का वक्त तय कर दिया है। मुख्य नमाज किला की जामा मस्जिद मे 1.30 बजे अदा की जाएगी। शहर के कुतुबखाना की सुनहरी मस्जिद मे 12.40 बजे, चौकी चौराहे वाली व जसोली की पीराशाह मस्जिद मे 12.45 बजे, दरगाह शाह शराफत अली मियां, बाजार संदल खान की दरगाह वली मियां, आजम नगर की हरी मस्जिद, कोतवाली की मोती मस्जिद, बांसमंडी की जन्नतुल फिरदौस मस्जिद, श्यामगंज की मस्जिद हबीब शाह मे एक बजे, गुलाब नगर की दरगाह बशीर मियां पर नगर निगम वाली मस्जिद, कांकर टोला की छह मीनार मस्जिद, कुमार टाकीज की हाते वाली मस्जिद, आजम नगर की जामुन वाली मस्जिद, कटी कुईया की पतंग शाह मस्जिद मे 1.30 बजे, कचहरी वाली मस्जिद मे 1.40 बजे, दरगाह शाहदाना वली मस्जिद, बिहारीपुर की मस्जिद बीबी जी, घेर जाफर खान की मिर्जाई मस्जिद, मलूकपुर की मुफ्ती-ए आजम मस्जिद, करोलान की आला हजरत मस्जिद, बांसमंडी गरीब नवाज, सैलानी की हबीबिया मस्जिद मे 2.00 बजे, सिविल लाइंस की नौमहला मस्जिद मे 2.30 बजे, कटरा मानराय की यतीमखाना मस्जिद मे 3.15 बजे, दरगाह आला हजरत की रजा मस्जिद, खानकाह-ए-नियाजिया, कांकर टोला की नूरानी मस्जिद मे 3.30 बजे नमाज होगी।।
बरेली से कपिल यादव
