बरेली। गुरुग्राम के एक शादी समारोह से वापस आया युवक कोरोना पॉजिटिव मिला है। तबियत खराब होने पर उसने जांच कराई तो पता चला कि वह कोरोना संक्रमित है। उसे वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी है और वह होम आइसोलेशन में है। जिले मे अब कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर दो हो गई है। मिली जानकारी अनुसार थाना प्रेमनगर का रहने वाला युवक 24 अप्रैल को एक शादी समारोह मे शामिल होने के लिए गुरुग्राम गया था। वहां से वापस आने के बाद उसे हल्की खांसी और फिर बुखार की शिकायत थी। इस पर संदेह होने पर उसने कोरोना की जांच कराई तो पता चला कि वह कोविड पॉजिटिव है। कोविड सर्विलांस प्रभारी डॉ. अनुराग गौतम ने बताया कि पोर्टल से युवक की पॉजिटिव रिपोर्ट का पता चला तो उससे संपर्क किया गया। युवक को वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी है और उसमें संक्रमण के गंभीर लक्षण नही है। वह होम आइसोलेशन मे है। गुरुवार को एयरपोर्ट, रेलवे जंक्शन, रोडवेज पर विभाग की तरफ से कोविड सैंपलिंग कराई गई। यात्रियों को लगातार कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने का निर्देश दिया जा रहा है।।
बरेली से कपिल यादव
