बरेली। रोज रो स्कूल में छात्राओं ने राखी बनाई। रक्षाबंधन स्वच्छता अभियान के तहत राखी मेकिंग के बाद छात्राओं ने सफाई नायकों की कलाई पर राखी बांधकर मिठाई खिलाई। नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए पालिका परिषद द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता बंधन अभियान के अंतर्गत रोज रो स्कूल में कार्यक्रम हुआ। इसमें स्कूली बच्चों ने शहर के सफाई नायकों (स्वच्छता कर्मियों) की कलाई पर रक्षासूत्र बाँधकर उन्हें अपनी सुरक्षा और सम्मान का वचन दिया। इससे पहले राखी मेकिंग कंपटीशन हुआ। मिशन ग्लोवल एकेडमी सिंधोरा में राखी मेकिंग प्रतियोगिता में एलिजा ने पहला, काजल ने दूसरा व समृद्धि और फात्मा ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस दौरान प्रबंधक जितेन सक्सेना, प्रधानाचार्य वी के कश्यप, निदेशक अमित देओल, उपप्रधानाचार्य मोविन मलिक आदि मौजूद रहे। जीटीआर विद्यालय में हुई राखी मेकिंग प्रतियोगिता : भुता मे गुरुवार को जीटीआर इंटर कालेज में आयोजित राखी मेकिंग प्रतियोगिता कराई गई। इसमें सभी छात्राओं ने सुंदर सुंदर राखी बनाकर तैयार कीं। प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान कविता, द्वितीय स्थान उपासना व तृतीय स्थान शिवाशीं ने प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान दीक्षा, द्वितीय स्थान मोहिनी व तृतीय स्थान हिमांशी ने प्राप्त किया। छात्राओं ने प्रबंधक टी आर गंगवार व थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार पुलिसकर्मी की कलाई पर राखी बांधी और मिठाई खिलाई। केसर कॉलेज में मनाया गया रक्षाबंधन, बहेड़ी : केसर इंटर कॉलेज में राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाचार्य डॉ रवि प्रकाश शर्मा ने रक्षाबंधन प्रेम और विश्वास का पावन पर्व बताया। सीता श्रीवास्तव ने क्राफ्ट कला के अंतर्गत राखी बनाओ प्रतियोगिता कराई पुलिस कर्मियों को बांधी राखी : आंवला मे सरस्वती विद्या मंदिर में गुरुवार को राखी निर्माण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने रंग विरंगी एवं कलात्मक राखियों का निर्माण किया। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल के रूप में कुसुम विक्रम एवं रिया सरन मौजूद रहीं। निर्णायक मंडल द्वारा विद्यार्थियों की राखियों का निरीक्षण करते हुए उनकी कलात्मकता, सृजनात्मकता एवं आकर्षक प्रस्तुति के आधार पर मूल्यांकन किया गया। ब्रह्मकुमारी वहन दीपा ने अपनी साथी ब्रह्म कुमारी बहिन सरिता के साथ कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह के कैंप कार्यालय पहुंचकर उन्हें रक्षा सूत्र बांध। प्रतियोगिता में विजेताओं को किया सम्मानित : नवाबगंज मे एसएसटी स्कूल में राखी प्रतियोगिता में छात्राओं ने आकर्षक और रचनात्मक राखियां तैयार की। छात्रा वैष्णवी, शीतल और मैहर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। खुशी, तान्या और काशिफा द्वितीय तथा अनुप्रिया, दिव्यांशी और आरती तृतीय स्थान पर रही। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने छात्रों के साथ ही प्रबंधक टीआर गंगवार, डॉ. आशुतोष कुमार और डॉ. मीनाक्षी गंगवार को राखी बांधी। विद्यालय प्रबंधक टीआर गंगवार ने प्रतियोगिता के विजेता छात्राओं को सम्मानित किया। मीरगंज में वीडीएम पब्लिक स्कूल में किंडरगार्टन से लेकर सीनियर सेकेंडरी कक्षाओं तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक रक्षाबंधन समारोह में भाग लिया। निदेशक अचल मिश्रा एवं प्रधानाचार्या डॉ. चारु खन्ना मौजूद रहीं। दिव्य कृपाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में छात्राओं ने प्रधानाचार्य रमेश चंद्र गंगवार सहित विद्यालय स्टाफ को राखी वांधी। के. एस. जी इंटर कॉलेज में-छात्राओं ने विद्यालय के अध्यक्ष केतन गुप्ता, प्रबंधक रामपाल गुप्ता और उप प्रबंधक कुश गुप्ता आदि की कलाई पर राखी बांधी। स्वामी दयानंद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में भी छात्र-छात्राओं ने राखी बांधकर रक्षाबंधन पर्व मनाया। पंकज गंगवार, डॉक्टर सत्यवीर गंगवार को राखी बांधी।।
बरेली से कपिल यादव
