हाफिजगंज, बरेली। जनपद के थाना हाफिजगंज क्षेत्र मे एक युवक ने एक नव विवाहिता को बदनाम करने के लिए उसके फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। ऐसा न करने के लिए उसने उससे दो लाख रुपए की रंगदारी भी मांगी घटना की रिपोर्ट नव विवाहिता की ओर से युवक और उसके पिता के खिलाफ थाना हाफजिगंज में दर्ज करायी गयी है।बिहार प्रदेश की एक युवती जनपद गोरखपुर में रहती थी। दो वर्ष पूर्व जनपद गोरखपुर के राजेन्द्र नगर निवासी आदित्य कुमार सिन्हा से उसकी जान पहचान हो गयी थी। लेकिन कुछ समय बाद दोनों का कोई संबंध नही रहा। 20 जून युवती का विवाह हाफिजगंज थाना क्षेत्र के एक युवक के साथ हो गया। जिससे गुस्साए आदित्य ने उसकी अनुमति के बिना ही उसके निजी फोटो और वीडियो उसके रिश्तेदारों, परिचितों और ससुराल पक्ष के लोगों को भेज दिए। आरोप है कि उसने अन्य लोगों के माध्यम से भी सोशल मीडिया पर उसके फोटो और वीडियो वायरल करा कर उसकी छवि धूमिल करने का प्रयास किया। आरोप है कि उसका मोबाइल नंबर सोशल मीडिया ग्रुप में वायरल कर दिया। जिससे अज्ञात लोगों के फोन और मैसेज आने लगे। आरोप है कि आरोपी और उसके पिता ने फोटो-वीडियो वायरल करना बंद करने के बदले उससे तीन लाख रुपये की मांग की। रुपए न देने पर उन्होंने उसे परेशान करने और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। घटना की रिपोर्ट नव विवाहिता की ओर से आदित्य कुमार सिन्हा निवासी राजेन्द्र नगर जनपद गोरखपुर व उसके पिता के खिलाफ थाना हाफिजगंज में दर्ज करायी गयी है। थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।।
बरेली से कपिल यादव
