मोदी के जन्मदिवस पर दीप प्रज्वलित कर की दीर्घायु की कामना

बरेली/ फतेहगंज पश्चिमी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर गुरुवार को ग्राम रहपुरा जागीर स्थित ठाकुरद्वारा मंदिर व ब्लॉक कार्यालय फतेहगंज पश्चिमी मे आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम हुआ। मंदिर परिसर में आकर्षक रंगोली सजाकर दीप प्रज्वलित किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की गई। कार्यक्रम मे एसडीएम दीप्ति शुक्ला, विधायक डॉ. डीसी वर्मा, राहुल साहू, भूपेंद्र चौधरी, मंडल अध्यक्ष कैलाश शर्मा, जतिन चौहान, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सत्येंद्र यादव, राज राजपूत, ओमप्रकाश वर्मा, खंड विकास अधिकारी फतेहगंज पश्चिमी और तहसीलदार आशीष कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। वही सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ब्लॉक परिसर मे दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री के सुशासन एवं जनकल्याणकारी कार्यों के सफल वर्षों को सम्मानपूर्वक स्मरण एवं उत्सव के रूप में मनाया। प्रधानमंत्री के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं निरंतर राष्ट्रसेवा की कामना की।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *