शाही, मीरगंज, बरेली। शाही के दो कांवड़ियों को रविवार रात मुरादाबाद के पास रामपुर दोराहा पर प्राइवेट बस ने टक्कर मार दी। हादसे में एक कावंड़िये की मौत हो गई। उधर, मीरगंज में हाईवे पर कांवड़ियों की पिकअप ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा कर पलट गई। इस हादसे में 11 कांवड़िये घायल हो गए। सीएचसी से पांच कांवड़ियों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। गुरुवार को शाही के कनूनगला गांव से 35 डाक कावड़ियों का जत्था हरिद्वार से कांवड़ लेने के लिए रवाना हुआ था। रविवार की सुबह डाक कावड़ियों का जत्था हरिद्वार से जल लेकर शाही के लिए रवाना हुआ। रविवार की रात करीब साढ़े नौ बजे जत्था मुरादाबाद के रामपुर दोराहे से दौड़ते हुए लौट रहा था। बस ने 20 वर्षीय गौरव पुत्र राधेश्याम और बब्लू उर्फ नेत्र पाल पुत्र अमर सिंह को टक्कर मार दी। दोनों को मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां गौरव की मौत हो गई जबकि बब्लू का इलाज चल रहा है। उधर, रविवार की रात 11:45 बजे मोहल्ला लीची बाग किला, बरेली के करीब 25 कांवड़ियों का जत्था हरिद्वार से गंगाजल लेकर डीजे लगी पिकअप से मीरगंज पहुंचे। सिंधौली चौराहा एवं नल नगरिया के बीच में कांवड़ियों की पिकअप ने आगे जा रही दूसरे कांवड़ियों की ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर मार दी और अनियंत्रित होकर रोड पर ही पलट गई। 11 घायलों को एम्बुलेंस से सीएचसी भेज दिया। एसओ रवि कुमार ने बताया सीएचसी से कुनाल यादव, त्रिमल राठौर, सोनू शर्मा और जितेंद्र को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। राजीव यादव निवासी चंदननगर किला को उनके परिजन निजी अस्पताल ले गए। कग्बर किसी5वकसीरविवार को नगरिया ससादात के कांवड़ियों का जत्था हरिद्वार से गंगाजल लेकर गांव लौट रहा था। रामपुर के नजदीक कांवड़िया गौरव मौर्य को कार ने टक्कर मार दी। घटना में गौरव मौर्य गंभीर रूप से घायल हो गए। दो बाइक टकराई, पांच कांवड़िये घायल : आंवला। बदायूं मार्ग पर सोमवार सुबह पनवाड़िया के पास डाक कांवड़ियों की दो बाइकें टकरा गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार पांच शिवभक्तों घायल हो गए। गौसपुर बदायूं निवासी गोपी अपने एक साथी के साथ बाइक से आगे चल रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही दूसरी बाइक-जिस पर कचूरदाड़ी आंवला निवासी लोकेश अपने तीन साथियों के साथ सवार होकर आगे चल रही बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। सभी घायलों का उपचार कराया गया।।
बरेली से कपिल यादव
