महंगाई और रोजगार के मुद्दों को उठाएगी सपा, 26 को सड़क पर उतरेगी सपा

बरेली। पीलीभीत रोड स्थित एक होटल मे सपा पीडीए पंचायत आयोजित की गई। इसमें संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के साथ महंगाई, रोजगार, चिकित्सा और सुरक्षा के मुद्दों पर चर्चा हुई। डॉ. अनीस बेग ने कहा कि राजनीति का उद्देश्य जनता से जुड़े सवालों को मजबूती से उठाना भी है। उन्होंने कहा कि महंगाई का असर गरीब, मजदूर और मध्यमवर्गीय परिवारों पर पड़ रहा है। जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने कहा कि पीडीए समाज के विभिन्न वर्गों को एक मंच पर लाने का काम कर रहा है। महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए जनसंपर्क अभियान जारी है। राजेश मौर्य, सुरेंद्र सोनकर, प्रमोद बिष्ट, गजल अंसारी, हुरिया रहमान, ओमपाल प्रजापति, स्मिता यादव, धीरज मधुकर आदि मौजूद रहे। कई मुद्दों पर 26 को सड़क पर उतरेगी सपा: बरेली। : बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी व शिक्षा से जुड़ी समस्याओं को लेकर समाजवादी युवजन सभा 26 सितंबर को धरना-प्रदर्शन करेगी। इस संबंध में मंगलवार को पार्टी के जिला कार्यालय में हुई बैठक में रणनीति तैयार की गई। युवजन सभा के जिलाध्यक्ष डॉ. मोहित भारद्वाज ने कहा कि युवाओं के सामने रोजगार, महंगाई और शिक्षा से जुड़े गंभीर सवाल हैं। जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने कहा कि पार्टी किसान, नौजवान, मजदूर, छात्र और आम जनता के अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखेगी। प्रमोद सिंह बिष्ट ने बताया कि धरने को लेकर विधानसभा क्षेत्र, ब्लॉक और बूथ स्तर तक संपर्क किया जाएगा। शिव सिंह यादव, जितेंद्र यादव, धर्मेंद्र यादव, गुजरात सिंह, रामवीर मौर्य, आशीष यादव, सोनू वाल्मीकि, विजय यादव, रविंद्र कुमार यादव, आदित्य कश्यप आदि मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *