बरेली- इमाम बारगह महबूब हुसैन साहब कंगी टोला मे मदरसा पंजतनी में इस्लामिक क्विज का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें बच्चों के मनोबल बढ़ाने के लिए पुरूस्कार वितरित किए गये।
जानकारी के अनुसार डाo मुजम्मिल अब्बास नजाफी साहब ने मदरसे मे पढ रहे बच्चो का इस्लामी इम्तेहान लिया । बता दे कि मौलाना साहब पिछले 1 महीने से बच्चो को तालीम दे रहे है 28 रमज़ान मुबारक को बच्चो का इम्तेहान लिया गया जिसमे फर्स्ट नंबर पे जैनुल नकवी, सैकंड नंबर पे एहसान जहरा वा थर्ड नंबर पे मो तनजील नकवी आए और छोटे बच्चो में फर्स्ट पे तुफैल अब्बास, सैकंड पे आयत जहरा वा थर्ड नंबर पे तबिंदा आई। इस मौके पर मौलाना के साथ रज़मी नकवी मौजूद रहे।इमाम बारगह महबूब हुसैन मतुवाली तकी रजा ने इम्तिहान में पास होने वाले बच्चों को दुआएं दी।
– बरेली से तकी रज़ा
