मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण का पर्यवेक्षण

* प्रतिदिन 500 कार्मिक ले रहे सैद्धांतिक एवं ईवीएम का प्रायोगिक प्रशिक्षण : भुवनेश्वर सिंह चौहान

राजस्थान/बाड़मेर- पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनावों के सफल, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित संचालन को लेकर जिला निर्वाचन विभाग की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में मतदान अधिकारियों एवं सहायक मतदान अधिकारियों का प्रथम प्रशिक्षण स्थानीय एमबीआर महाविद्यालय में आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम 17 नवंबर तक चलेगा। प्रशिक्षण व्यवस्था का उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर भुवनेश्वर सिंह चौहान ने पर्यवेक्षण किया तथा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर भुवनेश्वर सिंह चौहान ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि जिला निर्वाचन अधिकारी बालोतरा सुशील कुमार यादव द्वारा जारी निर्देशानुसार पंचायतीराज आम चुनाव के सफल, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित संचालन में मतदान अधिकारियों एवं सहायक मतदान अधिकारियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। सभी कार्मिक प्रशिक्षण को गंभीरता से लें और निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित प्रत्येक पहलू को अच्छी तरह समझें, ताकि मतदान दिवस पर अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी एवं दक्षता के साथ कर सकें। प्रशिक्षण के दौरान सभी कार्मिक सैद्धांतिक जानकारी के साथ मल्टी पोस्ट सिंगल वोट ईवीएम के प्रायोगिक प्रशिक्षण पर विशेष ध्यान दें। ईवीएम के संचालन की प्रक्रिया को स्वयं अभ्यास करके समझें तथा किसी भी प्रकार की शंका होने पर जिला स्तरीय दक्ष प्रशिक्षकों से मार्गदर्शन प्राप्त करें।

उन्होंने कहा कि मतदान प्रक्रिया में निर्धारित नियमों एवं दिशा-निर्देशों की पालना सुनिश्चित करना प्रत्येक कार्मिक की जिम्मेदारी है। मतदान के दौरान पारदर्शिता, निष्पक्षता और निर्धारित प्रक्रियाओं का पालन सर्वाेपरि रखा जाए। सभी कार्मिक समयबद्धता, आपसी समन्वय एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करें, ताकि निर्वाचन कार्य सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला स्तरीय दक्ष प्रशिक्षक राजेश नामा एवं मुकेश कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण के तहत महाविद्यालय के पांच कमरों में प्रतिदिन 250 मतदान अधिकारी एवं 250 सहायक मतदान अधिकारी, कुल 500 कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमें मतदान प्रक्रिया से संबंधित सैद्धांतिक जानकारी देने के साथ मल्टी पोस्ट सिंगल वोट ईवीएम का प्रायोगिक प्रशिक्षण भी शामिल है। प्रशिक्षण करा मतदान कार्मिकों को निर्वाचन प्रक्रिया, मतदान संबंधी दायित्वों तथा ईवीएम के संचालन की व्यावहारिक जानकारी देकर चुनाव कार्य के लिए तैयार किया जा रहा है।

प्रशिक्षण के दौरान मतदान अधिकारियों एवं सहायक मतदान अधिकारियों को निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े आवश्यक पहलुओं की जानकारी दी जा रही है। इसके साथ ही मल्टी पोस्ट सिंगल वोट ईवीएम के संचालन की प्रक्रिया को व्यावहारिक रूप से समझाया जा रहा है, ताकि मतदान दिवस पर कार्मिक निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकें। सैद्धांतिक एवं प्रायोगिक प्रशिक्षण के माध्यम से कार्मिकों की निर्वाचन संबंधी दक्षता बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। पांच कमरों में संचालित प्रशिक्षण व्यवस्था के माध्यम से प्रतिदिन निर्धारित संख्या में कार्मिकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण 17 नवंबर तक जारी रहेगा।

— राजस्थान से राजूचारण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *